June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

लैलूंगा तहसीलदार की बड़ी कार्यवाही 500 बोरी अवैध धान जब्त

1 min read
Spread the love

लैलूंगा तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई: 500+ बोरी अवैध धान ज़ब्त

केशला लैलूंगा: धान खरीदी के दौरान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 से अधिक बोरी अवैध धान ज़ब्त किया। यह छापेमारी तहसीलदार, मंडी उपनिरीक्षक, फ़ूड इंस्पेक्टर और राजस्व अमले की की उपस्थिति में ज़ब्त किया गया और एक अन्य भवन में धान होने पर seal किया गया। कार्रवाई ग्राम केशला और लामडांड में की गई, जहां अवैध धान भंडारण की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। ग्राम केशला: 400 बोरी धान ज़ब्त और भवन सील
ग्राम केशला में लखन सारथी द्वारा लगभग 400 बोरी धान के अवैध भंडारण की शिकायत पर छापेमारी की गई। मौके पर मौजूद टीम ने धान को ज़ब्त कर लिया और एक अन्य भवन में संग्रहीत धान को सील कर दिया। प्रशासन के अनुसार, यह धान बिना वैध दस्तावेजों के भंडारित किया गया था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।ग्राम लामडांड: 100 बोरी धान ज़ब्त
इसी तरह, ग्राम लामडांड में अवधूत भोय के पास से 100 बोरी अवैध धान ज़ब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह धान भी बिना किसी वैध दस्तावेज और अनुमति के रखा गया था।प्रशासन की सख्ती
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। तहसीलदार ने कहा कि यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ है, जो सरकारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। मंडी उपनिरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों की स्थिति पर नजर
धान खरीदी सीजन में यह कार्रवाई किसानों और व्यापारियों के लिए एक सख्त संदेश है। प्रशासन ने कहा कि केवल पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी की जाएगी और बिचौलियों पर पूरी नजर रखी जाएगी।

यह छापेमारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और प्रशासन की तत्परता को लेकर ग्रामीणों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.