April 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े की अगुवाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अघरिया समाज प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े की अगुवाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अघरिया समाज प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से भी प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

अघरिया समाज सारंगढ़ के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने 20 लाख की दी स्वीकृति

सारंगढ़।छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज श्रीमती उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक की अगुवाई में अघरिया समाज सारंगढ़ परीक्षेत्रप्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात किए और रूबरू हुए और सारंगढ़ विधानसभा के संदर्भ में विकास को लेकर चर्चा हुई इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अपने विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के माध्यम सेअघरिया समाज सारंगढ़ परीक्षेत्र के लिए सामुदायिक भवन की मांग रखी जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अघरिया समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख की स्वीकृति प्रदान की इस अवसर पर सभी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से भी भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस संदर्भ में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने चर्चा के दौरान बताया कि आज विधानसभा सत्र के दौरान हमारे सारंगढ़ परीक्षेत्र के अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल से सौजन्य मुलाकात किए और सभी का आशीर्वाद लेकर सारंगढ़ विधानसभा में विकास को लेकर चर्चा हुई प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने अघरिया समाज के प्रतिनिधि मंडल को सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की सौगात दी जिससे समाज के प्रतिनिधि मंडल एवं सामाजिक बंधुओं में खुशी की लहर है मैं सभी की तरफ से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी को हृदय से साधुवाद ज्ञापित करती इस अवसर पर प्रमुख रूप से
श्याम पटेल उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र सारंगढ़,वरिष्ठ समाज सलाहकार परमानंद पटेल
धजराम पटेल,लखन पटेल
रमेश पटेल,राजेश पटेल
मंडी अध्यक्ष मनमोहन पटेल
गोरा पटेल,आशाराम पटेल
सुभाष पटेल,गिरजा पटेल
भोजराम पटेल,मालिकराम पटेल,चिंता पटेल,निराकार पटेल,जय कमलेश पटेल
पीताम्बर पटेल,खीरसागर पटेल,विजय विक्की पटेल
कुबेर पटेल शामिल रहे।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.