April 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बलवा और हत्या के प्रयास मामले के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, #कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड

Spread the love

बलवा और हत्या के प्रयास मामले के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड….

होली के दिन जोगीडीपा और बापू नगर के युवकों के बीच हुआ था झगड़ा मारपीट, आरोपियों पर गैर जमानतीय धाराओं के तहत दर्ज है अपराध….. *रायगढ़* । होली के दिन जोगीडिपा और बापू नगर के युवकों के बीच नाचने-गाने के बीच झगड़ा मारपीट को लेकर दोनों पक्षों के विरूद्ध बलवा और हत्या का प्रयास का काउंटर मामला दर्ज किया गया है । मारपीट के आरोपी गिरफ्तारी से बचने फरार हैं । घटना को लेकर गवाहों ने बताया कि होली के दोपहर दोनों मोहल्ले के 10-15 लड़के एक दूसरे पर डंडा ,राड, पत्थर से प्राण घातक हमला कर कर चोट पहुंचाये हैं । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्टाफ और मुखबिर लगाकर रखा गया है । 11 मार्च को मामले के एक आरोपी रूपेंद्र सारथी पिता स्वर्गीय अमृत सारथी उम्र 27 साल निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । घटना के बाद से फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से पता तलाश कर रही थी कल मुखबीर सूचना पर अपराध के नामजद आरोपी (1) यशराज सारथी उर्फ रज्जू पिता भरत लाल सारथी उम्र 22 साल (2) दुर्गेश सारथी पिता राजेश सारथी उम्र 19 साल दोनों निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली रायगढ़ को केवडाबाड़ी बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया जिन्हें कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया है, शेष फरार आरोपियों की कोतवाली पुलिस सघन पतासाजी कर रही है ।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.