June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे ने जन्म दिन के बधाई पर समस्त शुभचिंतकों का जताया आभार,पत्रकार गोल्डी लहरे ने बच्चो के साथ मनाया जन्म दिन

1 min read
Spread the love

विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरे ने जन्म दिन के बधाई पर समस्त शुभचिंतकों का जताया आभार

पत्रकार गोल्डी लहरे ने बच्चो के साथ मनाया जन्म दिन

कोसीर। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के मीडिया प्रभारी गोल्डी लहरी के जन्मदिन के अवसर पर सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत समस्त कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं युवा साथियों व विभिन्न सामाजिक संस्था
,शुभचिंतकों व अन्य पार्टी के नेताओं ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने भी बधाई और शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर विधायक मीडिया प्रभारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मिले बधाई संदेश के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए बहुत ही सुखद एवं खुशी का पल रहा मेरे परिवार के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ जनपदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं व युवा साथियों ,पत्रकार साथियों व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं अन्य पार्टी के साथी गणों,शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में मुझे सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों से जन्मदिन का आशीर्वाद एवं बधाई दिए साथ ही विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने भी मुझे बधाई देकर मेरे उज्जवल भविष्य की कामना की जो मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है इसी तरह सभी का आशीर्वाद एवं प्यार मुझ पर बना रहे यही कामना करता हूं साथ ही मैं इन्हीं अपेक्षाओं के साथ सभी के विश्वास पर आगे कदम रखूं मेरा प्रयास रहेगा धन्यवाद।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.