June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सारंगढ़ विधानसभा की प्रिय जनता की आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है– विधायक उत्तरी जांगड़े

1 min read
Spread the love

सारंगढ़ विधानसभा की प्रिय जनता की आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है– विधायक उत्तरी जांगड़े

विधायक उत्तरी जांगड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हुई शामिल

विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े का सघन जनसंपर्क जारी

सारंगढ़।श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ आज अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुई ।सर्वप्रथम ग्राम हरदी व खैरा बड़े में सेवा सहकारी समिति भवन सह गोदाम निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई तत्पश्चात सारंगढ़ नगर पालिका परिषद के पार्षद श्रीमती सरिता गोपाल के जन्मदिन के अवसर पर शामिल होकर बधाई और शुभकामना दी आगे ग्राम पिंडरी के वारे परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुई जहां मंडप के अवसर पर दूल्हे राजा से भेंट मुलाकात कर आशीर्वाद व शुभकामनाएँ दी इसी कड़ी में ग्राम रांपागुल्ला के श्रीवास परिवार में जन्म उत्सव के अवसर पर शामिल होकर नन्हे बच्चे को आशीर्वाद दिए इस तरह श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों के निजी एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होकर जनसंपर्क में जुटी है और क्षेत्र में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े लगातार सक्रिय है इस अवसर पर उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि सारंगढ़ विधानसभा और जिला के प्रिय जनता मेरा परिवार है और आज लगातार 4 साल से मैं दौरा कर रही हूं और सभी के सुख दुख में शामिल हो रही हूं और आगे भी हमेशा मैं सभी के बीच उपस्थित रहूंगी मेरे लिए मेरी प्रिय जनता की आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.