खरसिया बरगढ़ के जंगल आग की बंम में वन विभाग को कोई ग़म नही
1 min readजंगल में आग लगने से वन्य प्राणी की हो रही है मृत्यु
वन विभाग केवल नाम मात्र
खरसिया बरगढ़ की जंगल में धू-धू कर जल रही है जंगल कोई सुध लेने वाला नहीं हजारों वन्य प्राणी की हो रही है मृत्यु कई वन्य प्राणी हो रहे हैं बेघर धरती की धरोहर को कोई देखने वाला नहीं मानव जीवन में जंगल एक अहम हिस्सा रखता है जंगल की सुरक्षा और देखरेख के लिए सरकार द्वारा वन विभाग गठित किया गया है लेकिन वन विभाग जंगल के पेड़ की तस्करी और अपने में ही मगन हैं ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के पहाड़ों में 20 फरवरी से आग जंगलों में फैली है दिन-ब-दिन पहाड़ों के हर हिस्से मे फैल रही है आग बरगढ़ के जंगलों एवं गीध पहाड़ सोनबरसा के पहाड़ों में आग फैलती जा रही है ना कोई चिंता ना कोई फिकर जंगल में आग लगने से पशु पक्षी जीव जंतु आग की चपेट में आ रहे हैं अगर जंगल ही नष्ट हो जाएंगे तो मानव जीवन के अस्तित्व को खतरा हो जाएगा लेकिन वन विभाग और प्रशासन को कोई चिंता नहीं वहीं बरगढ़ के रेंजर को इस संबंध में जानकारी देना चाहा तो वह कभी उपस्थित ही नहीं होते ना ही फोन नही उठाते हैं|


