June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

तालाब के पास पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

1 min read
Spread the love

तालाब के पास पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी

पूंजीपथरा। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्केनिया प्लांट के पीछे स्थित तालाब के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शनिवार सुबह तालाब के किनारे एक महिला की लाश जमीन पर और एक पुरुष की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वाड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल को घेर कर सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।
मृतकों की पहचान दीपक यादव और उनकी पत्नी लक्ष्मी यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से घरघोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घरघोड़ी निवासी थे और वर्तमान में समारुमा में रह रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और आश्चर्य का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.