April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पोस्टरों के जरिए एलआईसी खाताधारकों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार को जमकर किया आड़े हाथों,
एलआईसी के सामने हुआ प्रदर्शन

Spread the love

पोस्टरों के जरिए एलआईसी खाताधारकों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार को जमकर किया आड़े हाथों,
एलआईसी के सामने हुआ प्रदर्शन

पत्थलगांव — केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा अडानी समूह में एल आई सी और एस बी आई जैसे सरकारी संस्थाओं में बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश ने भारत के निवेशकों एलआईसी के करीब 25 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के करोड़ों खाता धारकों के जनजीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। युवा कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अपने चहेते उद्योगपति मित्रों को नियम विरुद्ध लाभ देते हुए देश के करोड़ों बैंक व भारतीय जीवन बीमा निगम के खाताधारकों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। जिसे लेकर युवा कांग्रेस ने खाता धारकों के समर्थन में पत्थलगांव एल आई सी के बाहर पोस्टरों को हाथों में लेकर विरोध जताया।

इस दौरान उपस्थित गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने कहा कि मात्र 3% प्रतिशत उद्योगपतियों मित्रों को फायदा पहुँचाने के लिये 97% छोटे बड़े,मजदूर,किसान गरीबों परिवारों के जीवन भर की जमा पूंजी को लूटने की छुट दे रखी है जिसके कारण आज देश की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है देश में आज लुटेरों की सरकार राज कर रही है ।उन्होंने कहा दोस्तों का धर्म निभाकर गुमनाम अडानी को विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया।

इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के उक्त कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, जनपद अध्यक्ष सुकृत सिदार,जिला पंचायत सदस्य रत्ना पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य बुधियारिन सोनी ,जनपद उपाध्यक्ष नाजिर निकुंज,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनिता खाखा, युवा नेता राजू गुप्ता,अजय राजपूत,बीडीसी बिंदिया भगत,सरपंच धनमती प्रधान,उपसरपंच राजेन्द्र बेहरा,बीडीसी साधराम लकड़ा,पार्षद मेरी तिर्की , सरोज बड़ा, जसिंता तिर्की,अनिता तिग्गा,पूनम खलखो,युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश यादव, युवा कांग्रेस के सरफराज ,उमेश मुंडा,रफेल लकड़ा ,लोकेश यादव सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.