April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रक्त किसी जाति या धर्म का नहीं होता। रक्तदान करने वाले मानवता के मूर्त रूप होते हैं। रक्तदान जीवन दान है। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

Spread the love

रक्त किसी जाति या धर्म का नहीं होता। रक्तदान करने वाले मानवता के मूर्त रूप होते हैं। रक्तदान जीवन दान है। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

महासमुंद:किसान नेता अशवन्त तुषार साहू के जन्म दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन तुषार फैंस क्लब महासमुंद विधानसभा मिशन 2023 की ओर से किया गया था। इस शिविर का उद्घाटन कर पहले रक्तदान किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वाले मानवता के मूर्त रूप होते हैं। रक्तदान जीवन दान है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में संत महात्मा की भूमिका काफी अहम होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि तुषार फैंस क्लब विधानसभा मिशन आज मनुष्य को मनुष्य के करीब लाने वाला पुल बनाते जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्त किसी जाति या धर्म का नहीं होता। इससे तो मानवता का उद्गार व्यक्त किय जाता है। शिविर में जिला हॉस्पिटल महासमुंद अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित थे। शिविर को संचालित करने में तुषार फैंस क्लब महासमुंद विधानसभा मिशन 2023 के सदस्य पुर्व सरपंच सन्तराम साहू, रमेश पटेल, जगदीश सिंह ठाकुर, सीताराम साहू,नोहर साहू,डुगेश साहू, सुरेश साहू, शंकर निषाद, मानस निषाद, लोकेश साहू,सोनु सिंह,गोपी सिंह, श्रवण निषाद, राकेश निषाद, कलेश्वर निषाद, शत्रोहन साहू, राजु साहू,सन्जय साहू, अर्जुन साहू,भोला साहू, यादराम साहू, लक्ष्मी साहू,पुष्पानंद साहू, नागेश साहू, राहुल साहू, युवराज निषाद, मोरजध्वज निषाद, निगम निषाद, निलकंट साहू, की भूमिका अहम रही।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.