June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजन अर्चन कर क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना कर शोभायात्रा में शामिल हुआ : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

1 min read
Spread the love

श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजन अर्चन कर क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना कर शोभायात्रा में शामिल हुआ : किसान नेता अशवन्त तुषार साहू

जैन समाज के सभी लोगो से मिलकर दिया बधाई

महासमुंद : विधानसभा क्षेत्र के महासमुंद शहर में जैन समाज के तत्वधान में भगवान महावीर की जयंती पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुआ ,
श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजन अर्चन कर क्षेत्र के सुख समृद्धि का कामना किया, जैन समाज के सभी लोगो से मिलकर बधाई दिया
झूमते गाते भक्तों ने खूब जयकारे लगाए। सोमवार को निकली इस शोभायात्रा मेें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में भजन गाते भक्तिरस से ओतप्रोत भक्तों के साथ किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने बैंड, डीजे व भांगड़ा की धुन पर खूब थिरके।
श्री दिगंबर जैन मंदिर में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जैन समाज के लोगों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी के समापन के बाद अभिषेक किया। श्री दिगंबर जैन मंदिर में पूजन अर्चन के बाद मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। रथ, हाथी, घोड़ा, से सुसज्जित शोभायात्रा में जैन धर्म की रक्तवर्ण, पीतवर्ण पताकाएं लहरा रहीं थी। भगवान महावीर को प्रथम आहार, गाय के द्वारा दूध का झरना, जिन वाणी माता व अहिंसा परमो धर्म: का संदेश देती झाकियों की शोभायात्रा में शामिल भक्त नृत्य करते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज के लोग नवीन कोचर, दीपक बाफना ,गुमान बैध, गुमान कोचर,हेमंत लोढ़ा, धर्मचंद गोलछा, ललितांग गोलछा, मनीष गोलछा तन्मय लुनिया, राकेश झाबक, हेमंत झाबक, मूलचंद कोचर, सुनील बैध, गुमान मालू, मनीष मालू, संजय मालू, मनोज मालू, मनोज लुनिया, राजू लुनिया ,पिंटू चोपड़ा ,जय चोपड़ा, ऋषभ, धीरज, सन्नी, अजय,जेहरीलाल गोलछा,अत्यधिक संख्या जैन समाज के महिला बच्चे उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.