जोरा डोल मैं गोंड समाज एक दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन
1 min readजोरा डोल मैं गोंड समाज एक दिवसीय महासम्मेलन का आयोजन
पत्थलगांव जशपुर जिले के ग्राम पंचायत जोरा डोल मैं उदयपुर गोंड समाज का महासम्मेलन आयोजन किया गया जिसमें पत्थलगांव के आसपास इलाके के गौड़ समाज के लोग हजारों की संख्या में समाज की उत्थान एवं जागृत करने के लिए गोड समाज एक जोश के साथ महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग एक दिवसीय महा सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी दी
कार्यक्रम की शुभारंभ आराध्य देव बूढ़ादेव पूजा अर्चना कर फूल माला दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मंच में विराजमान अतिथियों का स्वागत सम्मान फूल माला फुल गुच्छा देखकर स्वागत किया गया
गोड समाज के अध्यक्ष अमरजीत बाज ने कहा समाज के उत्थान और समाज की पुराने कुरीतियों को छोड़ कर समाज को शिक्षित कराने की जरूरत है आने वाली युवा वर्ग को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की पहल करनी होगी नई दिशा में ले जाने के लिए हम सब यहां एकत्रित हुए हैं
गोड समाज के उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जगत ने कहा समाज के कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने एवं रीति रिवाज तथा नियमित कार्यक्रम को संपन्न कराना शादी विवाह में महुआ दारू की जगह दूध घी का उपयोग में लाने की बात कही
युवा गोंड समाज अध्यक्ष नारायण सिदार ने कहा समाज में नशा पान बंद करने को जोर दिया युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
इजको सरपंच श्रवण सिदार ने कहा समाज का मुख्य उद्देश्य है समाज में समानता हो हर गांव में देव गुड़ी स्थल का निर्माण हो समाजिक निति नियम बने और गतिविधियों का पालन कर समाज को आगे बढ़ाएं
कार्यक्रम मैं उपस्थित अनु भान सिंह यदु बाज पुरन सिदार शंभू सिंह दशरथ सिंह बहादुर सिंह दखल सिंह मनसाय सिदार घनश्याम देवेंद्र सिदार देव प्रसाद मसत राम संतोष सिदार विपिन सिदार कपूर साय कमला सिदार जानकी सिदार परमिला उर्मिला देव मती मालती देवनारायण राजू अर्पित कन्हैया लालसाय धनसाय एवं हजारों की संख्या में महिला पुरुष बालक बालिकाएं उदयपुर गोंड समाज शामिल हुए
मंच संचालन कुनकुरी सरपंच विनोद सिदार ने किया


