April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सराईडीपा में विकास खंड स्तरीय वृहद समाधन शिविर सम्पन्न,विधायक चक्रधर सिंह के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Spread the love

सराईडीपा में विकास खंड स्तरीय वृहद समाधन शिविर सम्पन्न

विधायक चक्रधर सिंह के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिला प्रशासन के द्वारा शासन की योजनाओं को लोगो तक पहुचाने के साथ लाभ दिलाने के उद्देश्य से तमनार तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सराईडीपा के हाई स्कूल परिसर में वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 17 ग्राम पंचायत के हजारों की संख्या में लोग शिविर का लाभ लेने पहुँचे । शिविर में लगभग 9 हजार आये आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण किया गया । विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष धूप दीप दिखाकर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । ततपश्चात मुख्य अतिथि विधायक चक्रधर सिंह सिदार के साथ जिला पंचायत सीईओ अबिनाश मिश्रा व जनप्रतिनिधियों ने विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया । सराईडीपा में आयोजित वृहद समाधान शिविर में 24 विभाग के द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसमें राजस्व विभाग , स्वास्थ्य , वन विभाग कृषि जैसे अन्य विभाग शामिल रहे । स्टाल में जिले से लेकर तहसील कार्यालय स्तर के अधिकारी मौजूद रहे जिसका शिविर में आये क्षेत्र के लोगो की छोटी छोटी समस्याओं का निदान मौके पर ही किया गया । विधायक चक्रधर सिंह जिला पंचायत सीईओ जनप्रतिनिधियों ने दिब्यानगजनों को सामग्री का वितरण , गर्वबती महिलाओं की गोद भराई का रस्म करते हुए दिबयांगबच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया । साथ ही 17 ग्राम पंचायत के 1737 आवेदन पर 1666 बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बाँटा गया , एसडीएम के द्वारा के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा जमीन अधिग्रहण के हितग्राहियों को 15 करोड़ रुपये का मुआवजा राशि वितरण किया गया। अन्य विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया । अतिथियों ने स्वास्थ्य संयोजक जिला रायगढ द्वारा छपवाए गए वार्षिक कलेंडर का विधायक द्वारा विमोचन किया गया । विधायक ने मुख्य अतिथि की आसंदी से लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जन हितैषी भुपेश की सरकार है जो लोगो के विकास के लिए काम कर रही है आज प्रदेश में प्रत्येक घर के लोगो को सरकार की किसी न किसी योजनाओं का लाभ दिला रही है लोगों से अपील की सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले । लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के साथ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्यावती सिदार , जिला सीईओ अबिनाश मिश्रा एसडीएम घरघोडा रोहित कुमार सिंह ब्लाक अध्यक्ष बिहारी पटेल , जनपद पंचायत अध्यक्ष तमनार , तहसीलदार तमनार अनुज पटेल , विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.