May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

क्रिकेट टूर्नामेंट देख रहे युवक के ऊपर बैट से हमला इस दौरान युवक घयाल

1 min read
Spread the love

क्रिकेट टूर्नामेंट देख रहे युवक के ऊपर बैट से हमला इस दौरान युवक घयाल

क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान देख रहे मैच के दर्शक को बैट से मार मार कर घायल कर दिया युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टर ने घायल का हालत देख कर बाहर अस्पताल रिफर कर दिए हैं घटना शुक्रवार को पत्थलगांव हाई स्कूल के खेल ग्राउंड की है जहाँ क्रिकेट का टूर्नामेंट खेला जा रहा था वही मैच के दौरान एक युवक ने ज्ञानेश ओझा उम्र तकरीबन २४ वर्ष को बैट से मार मार कर बुरी तरह घायल कर दिया । जिससे चेहरे में उस युवक को काफी गंभीर चोटे लगी है। जिसमे नाक की हड्डी तक टूट गई। मिली जानकारी के अनुसार मैच देखते समय एक युवक के द्वारा बैट से लगातार वार कर युवक को घायल कर दिया गया आनन फानन में घायल युवक को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ लगातार बहते खून की वजह से डॉक्टर ने किसी बड़े अस्पताल के लिए युवक को रिफर कर दिया है। वही घायल युवक के परिवार जनों के द्वारा थाने में रिपोर्ट कर कारवाही की मांग की है। देखना यह है कि अब प्रशासन क्या कारवाही करती है और कोन कोन सी धाराएं लगाती है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.