June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भूपेश बघेल सरकार के चार साल बेमिसाल -: बाघे

1 min read
Spread the love

भूपेश बघेल सरकार के चार साल बेमिसाल -: बाघे

डोंगरीपाली / जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गोपाल बाघे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार के चार साल, बेमिसाल है।
बाघे ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना,किसानों की कर्ज माफी,राजीव गांधी किसान न्याय योजना,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना,गोधन न्याय योजना,सी मार्ट ,2640 रु समर्थन मूल्य में धान खरीदी ,समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी,इंदिरा वन मितान योजना, शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना,एकीकृत आदिवासी विकास योजना,आदिवासियों की जमीन वापसी,सिंचाई जल कर माफी,किसानों को निःशुल्क बिजली, 400 यूनिट बिजली बिल हॉप ,ब्याज मुक्त कृषि ऋण योजना जैसी योजनाओं से ग्रामीण,एवं वनांचल के किसान, मजदूर एवं आम लोगों की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।सरकारी स्वामीआत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया गया है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में डा खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना,मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना,मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना,धनवंतरी जेनरिक दवा योजना जैसी योजनाओं से स्वस्थ छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार हो रही है।खेलों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक,राजीव युवा मितान क्लब योजना से छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा मिल रहा है,पत्रकार कल्याण कोष योजना,छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना,दिव्यांग तृतीय लिंग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजना, शहरी गरीबों को पट्टा एवं आवास,मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना,चिटफंड कंपनियों से पैसा वापसी योजना जैसी योजनाएं छत्तीसगढ़ के आम जानता के लिए वरदान साबित हो रही हैं, बाघे ने कहा कि भूपेश बघेल जी के जनहित के कार्यों के कारण उन्हें देश के नंबर एक मुख्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.