April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कोतबा में हार्टीकल्चर  कॉलेज की मिली स्वीकृति बजट में शामिल होने से हर्ष

Spread the love

कोतबा में हार्टीकल्चर  कॉलेज की मिली स्वीकृति बजट में शामिल होने से हर्ष

पत्थलगांव कोतबा नगर पंचायत क्षेत्र में हार्टीकल्चर कॉलेज की स्थापना होगी। अनुपूरक बजट के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोतबा ,सीतापुर चिरमिरी, रामानुजगंज एव चपका में हार्टीकल्चर कॉलेज खोलनी हेतु प्रावधान किया है इसके बाद हार्टीकल्चर कॉलेज स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है और जल्द ही क्षेत्र के हजारों किसानों को इसका लाभ मिलने लगेगा। विदित हो की मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के दौरे के दौरान विधायक की तरफ से जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंह की मांग पर कोतबा में आत्मानंद स्कुल एव हार्टीकल्चर कॉलेज खोले जाने की घोषणा की थी जिस पर अब बजट में शामिल होने की खबर से क्षेत्र भर में हर्ष का माहौल है। कोतबा क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यह पत्थलगांव ब्लाक के लिए एक अच्छी और नई सौगात है। अब यहां उद्यानिकी के क्षेत्र में भी अब बेहतर विकास हो सकेगा। 12वीं के बाद अब कॉलेज के बच्चो को उद्यानिकी कॉलेज का लाभ मिलेगा जो बच्चे उद्यानकी के क्षेत्र में रुचि रखते हैं। वह यहां दाखिला ले सकेंगे। इससे पुरे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। दूरदराज से जो बच्चे बड़े शहरों में उद्यान की कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं वे अब कोतबा के इस कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। इससे लोगों में पर्यावरण के प्रति भी एक अच्छी भावना बढ़ेगी पर्यावरण प्रेमियों ने भी जताया आभार इस मौके पर जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि क्षेत्र की जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बजट में कोतबा में हार्टीकल्चर कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। यह घोषणा जनभावनाओं की जीत है।
सरकार के प्रति आभार जताया
कोतबा नप अध्यक्ष वीरेंद्र एक्का ने कोतबा में कालेज हेतु बजट में शामिल होने के बाद पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह एव जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह का आभार जताते हुवे कहा कि उनके प्रयास से मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिया जा रहा कालेज क्षेत्र के लिए खास उपलब्धि है जो हमेशा यादगार रहेगा। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा की कोतबा में उद्यानकी कॉलेज खुलने से अब पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा लोग उद्यानकी के चीजों से जुड़ेंगे और जिससे कई युवा अनजान हैं। वह भी इसे अब बारीकी से समझेंगे और उद्यानकी के क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकेंगे इससे लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी
 

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.