April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगड़े व अरुण मालाकार की अगुवाई में सतनामी विकास परिषद प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

विधायक उत्तरी जांगड़े व अरुण मालाकार की अगुवाई में सतनामी विकास परिषद प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

सतनामी विकास परिषद अध्यक्ष देवनारायण वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को न्योता दिया

प्रतिनिधिमंडल ने अनुसूचित जाति आरक्षण को 16% करने की मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा

गुरूघासीदास पुप्ष वाटिका जमीन को सतनामी विकास परिषद को आवंटित करने की मांग हुआ

लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ/कोसीर।18 दिसंबर को परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती को ज्ञानस्थली गुरु घासीदास पुष्प वाटिका में भव्य रूप से मनाने सतनामी विकास परिषद ने आज श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,श्री अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई एवं श्री देव नारायण वर्मा सतनामी विकास परिषद अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से विधानसभा मुख्यमंत्री कक्ष में सौजन्य मुलाकात कर 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर गुरु घासीदास वाटिका में आने आमंत्रित किया व अनुसूचित जाति आरक्षण को 16% करने की मांग प्रमुखता से की गई साथ ही ज्ञानस्थली गुरु घासीदास पुष्प वाटिका की जमीन को सतनामी विकास परिषद को आवंटित करने मांग किया गया एवं जयंती मनाने के लिए राशि स्वीकृत करने पत्र दिए उल्लेखनीय हो कि 18 दिसंबर को ज्ञानस्थली गुरु घासीदास पुष्प वाटिका सारंगढ़ में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती को प्रतिवर्ष भव्य रुप से मनाई जाती है जिसमें पंथी नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और सतनामी समाज का समागम होता है इस वर्ष भी सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ द्वारा परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती मनाने तैयारी शुरू हो चुकी है जिसमें अतिथियों को आमंत्रित किए जा रहे हैं इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, श्री अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष,श्री देवनारायण वर्मा सतनामी विकास परिषद अध्यक्ष सारंगढ़, श्री नंदराम सुमन उपाध्यक्ष, श्री खगेश्वर रात्रे सचिव श्रीशैल अज्जगले सह सचिव, श्री रमेश कोसले कोषाध्यक्ष, श्री डॉक्टर छबीलाल रात्रे पूर्व विधायक, श्री गनपत जांगड़े विधायक प्रतिनिधि, श्री मोहन पटेल मंडी अध्यक्ष सारंगढ़, श्री शंकर जांगड़े पूर्व अध्यक्ष सतनामी विकास परिषद,श्री लैलुन भारद्वाज प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक पंचायत, श्री कामता प्रसाद अंबेडकर अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ सारंगढ़, श्री राम कुमार कोसले अध्यक्ष सत्संग समिति सारंगढ़, श्री प्रणय सिंह वारे जनपद सदस्य श्री संतोष भारद्वाज जनपद सदस्य,श्री विनोद भारद्वाज अनु0जाति प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष,श्री रमेश खूंटे, श्री सतीश श्रीवास किसान नेता,श्री चंद्रभानु निराला सरपंच हिररी, श्री शिवचरण भारती पंचायत सचिव, श्री चेतन जांगड़े, श्री तेजेश्वर रात्रे,श्री जितेंद्र पुराईन,श्री दिनेश बंजारे, श्री प्रमोद टंडन श्री मोहित सोनी,श्री टी0आर0 कुर्बान लोक गायक, श्री मनोज अज्जगले, श्री राम किशोर अजय व समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.