April 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

हरदी में बह रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में पहुंचे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अरूण साव,पवन साय,जगन्नाथ पाणिग्राही,निर्मल सिन्हा,गौरीशंकर श्रीवास,रवि भगत समेत अनेक नेताओं ने किया कथा रसपान

Spread the love

हरदी में बह रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में पहुंचे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अरूण साव,पवन साय,जगन्नाथ पाणिग्राही,निर्मल सिन्हा,गौरीशंकर श्रीवास,रवि भगत समेत अनेक नेताओं ने किया कथा रसपान


चन्द्रपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम हरदी में गत 09 नवम्बर से आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान कार्यक्रम स्वर्गीय श्री युद्धवीर सिंह जूदेव की स्मृति में श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव के द्वारा हरदी स्थित निज निवास के सामने की गई है।
श्रीमद्भागवत कथा सत्र के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा,महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, प्रदेशाध्यक्ष भाजयुमो रवि भगत सहित अन्य नेतागण कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे।
मौके पर श्रीमद् भागवत कथा के प्रमुख अंश श्रीकृष्ण बाल लीलाओं की कथा एवं गिरीराज पूजन का विस्तृत वर्णन व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी के श्रीमुख से किया गया।
इस दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती,सुनीति राठिया,गोकुलानंद पटनायक,सम्पत अग्रवाल,इंद्रजीत सिंह गोल्डी,परदेशी प्रधान,चूड़ामणि पटेल,राधामोहन पाणिग्राही,जयरतन पटेल,प्रेमकिशोर पटेल,हेमंत पटेल,विक्की सलूजा,हितांशु पुरोहित,दर्री सरपंच श्रीमती जानकी पटेल,देवकुमारी लहरे,चंचलादेवी महिलाने,ललीता निराला,जयप्रकाश पटेल सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.