June 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

चूरेला में आयोजित 5 दिवसीय सतनाम भजन सत्संग में पहुंची उतरी जांगड़े

1 min read
Spread the love

चूरेला में आयोजित 5 दिवसीय सतनाम भजन सत्संग में पहुंची उतरी जांगड़े

कोसीर/सारंगढ़।बीते रात्रि ग्राम चूरेला बड़े में आयोजित पांच दिवसीय सतनाम भजन सत्संग के शुभारंभ के अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े,जनपद उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,जनपद सदस्य प्रतिनिधि शंकर चौहान ने पहुंचकर सर्वप्रथम फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व विधायक उतरी जांगड़े ने परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की तैल चित्र जैतखाम में मत्था टेक समस्त क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की व आशीर्वाद लिया तत्पश्चात ग्राम वासियों ने अतिथियों का पुष्पा हार से स्वागत कर अभिनंदन किए कार्यक्रम को सर्वप्रथम जनपद सदस्य प्रतिनिधि शंकर चौहान ने संबोधित किया और सभी को बाबा गुरु घासीदास सत्संग भजन की बधाई दी और सारंगढ़ जिला निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली विधायक उत्तरी जांगड़े के लिए सभी से आशीर्वाद मांगा इसी क्रम में विधायक उतरी जांगड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया व परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के जयकारे लगाते हुए कहां की आप सब ग्राम वासियों के द्वारा सतनाम भजन सत्संग का आयोजन किया जा रहा है जो प्रशंसनीय हैं परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास आप सभी की मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे हम सबको बाबा के बताए मार्ग में चलना है और समाज को आगे बढ़ाना है साथ ही एक रोटी कम खाना है लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाना है तब जाकर हमारा समाज आगे बढ़ेगा आप सब ने मुझे 52000 वोट से जिताया था आगे भी आप सब का आशीर्वाद बना रहे यही कामना करती हूं इस अवसर पर युवा मितान क्लब अध्यक्ष नरेंद्र महिला ने गुरु घासीदास सत्संग समिति अध्यक्ष पद नारायण उपाध्यक्ष सुंदर अजय लक्ष्मी दास राजमहल गुरुजी बाबूलाल सोनी एम चरण महिला ने पुष्पेंद्र महिला ने धर्मदास नानूराम सतीश सोनी विक्की महिलानी रोहित राठौर मध्य वीर बाबूलाल महिला ने विजय महिला ने स्थानीय जनप्रतिनिधि युवा साथी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.