ग्राम भद्रा में आयोजित संगीतमयी अखण्ड नवधा रामायण पहुंचे उत्तरी जांगड़े व अरुण मालाकार

ग्राम भद्रा में आयोजित संगीतमयी अखण्ड नवधा रामायण पहुंचे उत्तरी जांगड़े व अरुण मालाकार
महानदी तट भव्य संगीतमयी नवधा रामायण सम्पन्न
कोसीर। महानदी तट स्थित ग्राम भद्रा में आयोजित संगीतमय अखंड नवधा रामायण में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उतरी जांगड़े पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ,जनपद उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ,पूर्व जनपद सदस्य अशोक वर्मा ,छेदू राम साहू, सरपंच श्रीमती प्रतिमा विनोद मल्होत्रा, राजीव मितान क्लब विधानसभा समन्वयक महेंद्र गुप्ता बतौर अतिथि शामिल हुए सर्वप्रथम उन्होंने प्रभु श्री राम जी की पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम व क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की तत्पश्चात आयोजन समिति ने अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया कार्यक्रम को सर्वप्रथम अरुण मालाकार ने संबोधित किया और प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से बतलाया और सभी को अखंड नवधा रामायण की बधाई देते हुए भगवान पुरुषोत्तम के आचरण को चरितार्थ करने सभी से आह्वान किया और बताया कि पुरुषों में उत्तम भगवान पुरुषोत्तम थे उसी प्रकार नारी शक्ति में सीता मैया उत्तम थी हम सबको पुरुषोत्तम भगवान व सीताराम की तरह बनने की आवश्यकता है आप सबके गांव में बहुत सुंदर अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया गया है जिसके लिए सभी को बधाई आप सब के आशीर्वाद से आज सारंगढ़ में विधायक उतरी जांगड़े हैं और आपके एक एक वोट से सारंगढ़ जिला बना है आगे भी आप सबको कांग्रेस पार्टी के ऊपर आशीर्वाद विधायक उत्तरी जांगड़े के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखना है आगे कार्यक्रम को जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आपके गांव में लगातार अखंड नवधा रामायण का आयोजन किया जाता है जो प्रशंसनीय है आपके गांव के विकास लगातार जारी है आपके द्वारा चुनी गई विधायक उतरी जांगड़े जी आपके गांव में लगातार विकास की सौगात दे रही हैं आप सब का आशीर्वाद विधायक उतरी जांगड़े के ऊपर बना रहे यही कामना करता हूं कार्यक्रम को अंत में विधायक उत्तरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको अखंड नवधा रामायण की बहुत-बहुत बधाई आप सब ने आत्मीय स्वागत किया जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी यहां उपस्थित वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं व अन्य विषयों को लेकर आप सबको विस्तृत बताए हैं मुझे ज्यादा बोलने की आवश्यकता नहीं है फिर भी आप सब को मैं बताना चाहूंगी कि हमारे छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्ग के लिए कार्य कर रही है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जमीनी स्तर से लोगों को आगे बढ़ाने मैं लगे हैं आज पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है जो हम सब के लिए गौरव की विषय है अंत में उन्होंने कहा आपके गांव के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी आप सब का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे यही कामना करती हूं कार्यक्रम में पूर्व सरपंच यादराम महिलाने,डुग राम महिलाने, विनोद महिलाने,राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष रामनारायण, उपाध्यक्ष भुवन महिलाने ,बोधराम रत्नाकर, उपसरपंच,कामेश लहरें,राजेश कुमार रात्रे,विजय महिलाने गुरुजी,सुभाष महिलाने, रामलाल बंजारे, रोहित रत्नाकर, जाहिरी बंजारे सरपंच पंडरीपाली, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि सहदेव मल्होत्रा गौरी शंकर चंद्रा सचिन निराला, साथीगण एवम ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
