May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

छत्तीसगढ़ ओलंपिक जोन स्तरीय खेल का हुआ उद्घाटन

1 min read
Spread the love

छत्तीसगढ़ ओलंपिक जोन स्तरीय खेल का हुआ उद्घाटन पत्थलगांव विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश यादव द्वारा हुआ शुभारंभ पत्थलगांव–ग्राम पंचायत तमता में जोन स्तरीय खेल का उद्घाटन किया गया ।
इस मौके पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश यादव मौजूद रहे जिनके द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. इन खेल विधाओं पर आयोजित होंगी इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हो सकते हैं। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को इन प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है, इन खेल विधाओं की संख्या 14 है, जिन पारंपरिक खेल विधाओं पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, उनमें गिल्ली डंडा, पिटुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कब्बड़ी, खो-खो, रस्सा कसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद आदि खेल सम्मिलित हैं।पारंपरिक खेलों की यह प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के समीर मिंज,गोवर्धन यादव,खगेश्वर बाज,गणेश यादव, नीलांबर सिदार, हुले बाज,तमता उपसरपंच , क्षेत्रीय बीडीसी ,पीटीआई जगदेव सिंह ठाकुर,संकुल समान्यवक डमरू यादव, बलराज ठाकुर,नेमिश बाज,अंकित नन्दे,यामीनी पैंकरा सरिता सिदार, जागृत बाज, रोशन चौहान, टिकेश्वर यादव,विशेष रूप में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.