May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ग्राम पंचायत ईला बोटराकछार मे सर्वजनिक दुर्गा महोत्सव.का आयोजन

1 min read
Spread the love

ग्राम पंचायत ईला बोटराकछार मे सर्वजनिक दुर्गा महोत्सव.का आयोजन

पत्थलगांव जगत जननी मां भगवती की आशीर्वाद से ग्राम ईला बोटराकछार मे सर्वजनिक दुर्गा स्थापना की गई है नवरात्रि पवन पर्व मैं शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा की आराधना किया जा रहा है समिति के आयोजकों ने बड़ी ही धूम धाम मनाया जा रहा है गजानन महाराज जी ने बताया की मां दुर्गा की पूजा पाठ विधि-विधान पूर्वक किया जा रहा है सुबह शाम के आरती में बालक बालिकाएं महिलाएं बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं रात्रि श्रद्धा भाव से भजन कीर्तन समिति द्वारा आयोजन किया जाता है पूरा गांव भक्ति भाव में डूब कर मां भगवती की भजन संध्या में लिन है. समिति के अध्यक्ष उमाशंकर यादव एवं उपाध्यक्ष भुवन यादव ने बताया ने की मां दुर्गा की आशीर्वाद से यह पावन पर्व के शुभ अवसर पर 1 दिन का रंगारंग नाटक प्रतियोगिता का कार्यक्रम रखा गया है दिनांक 3/10/2022 दिन सोमवार को रखा गया है
समिति के आयोजकों ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 9:00 बजे से प्रारंभ होगी तथा नाटक प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को ₹500 की एंट्री फीस देनी होगी एवं प्रथम विजेता को 35000 रुपए की नगद द्वितीय पुरस्कार 25000 रुपए की नगद तृतीय पुरस्कार 15000 रुपए नगद पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे तथा सभी सभी नाटक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले को सांत्वना पुरस्कार समिति द्वारा दिया जाएगा एवं समिति का निर्णय मान्य होगा आयोजकों ने बताया कि गांव में आस्था भक्ति का माहौल है एवं क्रार्य क्रम को लेकर आसपास के गांव वाले भी भारी उत्साहित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.