June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम कुडुमकेला में धूम धाम से किया गया माता रानी का स्वागत

1 min read
Spread the love

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम कुडुमकेला में धूम धाम से किया गया माता रानी का स्वागत…
हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बेहद खास माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा के नौ स्वरूप की पूजा की जाती है। माता रानी के भक्तों को उनकी आराधना करने के लिए पूरे साल शारदीय नवरात्रि का इंतजार रहता है।

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कुडुमकेला में बड़ी धूम धाम से माता रानी का स्वागत किया गया ।

जिसमे राजाराम विश्वाल
दुर्गा प्रसाद दास
घनश्याम बैरागी
उमाशंकर मिश्रा
माता के सेवक के रूप में नियुक्त किए गये हैं
माता रानी के स्वागत में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
इस बार नवरात्रि पर्व है काफी खास
इस साल का शारदीय नवरात्रि बेहद खास है, क्योंकि इस बार नवरात्रि की शुरूआत सोमवार के दिन हो रही है। मान्यता है कि जब भी नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है, तब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।
हाथी की सवारी मतलब
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो ये बेहद शुभ माना जाता है। हाथी पर सवार होकर मां दुर्गा अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। मां का वाहन हाथी ज्ञान व समृद्धि का प्रतीक है। इससे देश में आर्थिक समृद्धि आयेगी। साथ ही ज्ञान की वृद्धि होगी।
हाथी पर ही सवार होकर करेंगी प्रस्थान
इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू हो रही है और इसका समापन 05 अक्टूबर, दिन बुधवार को होगा। बुधवार और शुक्रवार को माता रानी के प्रस्थान की सवारी हाथी ही होती है।
मान्यताओं के अनुसार, बुधवार और शुक्रवार को नवरात्रि समाप्त होती है, तो मां की वापसी हाथी पर होती है जो अधिक बरसात को ओर संकेत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.