June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

लैलूंगा प्रेस: तहसील लैलूंगा अंतर्गत भ्रष्टाचार की सीमा लांघने में बिरसिंघा से भी आगे निकला ग्राम पंचायत बगुड़ेगा

1 min read
Spread the love

लैलूंगा प्रेस: रायगढ़ जिले अंतर्गत एक ऐसा पंचायत भी है जहां सचिव और सरपंच मिलकर मूलभूत योजना और 14 वें वित्त की राशि का किस प्रकार दुरुपयोग कर रहे हैं ईसका मिशाल आप ग्राम पंचायत बगुडेगा में देख सकते हैं। जहां सरपंच और सचिव द्वारा अधिक पैसा कमाने के फेर में गलत कार्य करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 21-22 में ग्राम पंचायत बगुडेगा में एक ही हैंडपम्प को खुदवाने और मुरुमीय समतलीकरण को लेकर कई बार पैसा निकालने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने पूरी स्थिति को बताया कि किस तरह जहां पहले से बोर मौजूद है वहां दूसरा खनन किया जा रहा है। बगुडेगा के पटेल मोहोल्ला की पंच ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां एक भी बोर नहीं है वहां इसका खनन नहीं कराया जा रहा है। और जहाँ है वहां एक के बाद एक बोर /हैंडपम्प के लिए पैसे निकाले जा रहे हैं। वही मुरुमीकरण को लेकर नवापारा के वरिष्ठ ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब विधायक साहब पहली बार गौठान आए थे तब मुर्गी करण का कार्य नवापारा से लेकर गौठान तक कराया गया था उसके बाद आज तक किसी भी प्रकार का कोई मुरुमीकरण का कार्य नहीं कराया गया है। क्या प्रशासन बोर और हैंडपंप उत्खनन को लेकर गंभीर है ? क्या बोर खनन हैंडपंप के लिए इस प्रकार का बंदरबांट सही है ? आखिर तहसीलदार में पुराने उत्खनन के नाम पर क्यों बार-बार किया जा रहा है पंचायतों की राशि का बंदरबांट?

लैलूंगा प्रेस: तहसील लैलूंगा अंतर्गत भ्रष्टाचार की सीमा लांघने में बिरसिंघा से भी आगे निकला ग्राम पंचायत बगुड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.