चोढ़ा चौक में विराजे विघ्नहर्ता पूजा में शामिल हुए नेता रविन्द्र पटेल

खरसिया । नगर में गणेशोत्सव की धूम रही और लोगों ने ढोल ताशे और बाजे गाजे के साथ गणपति की प्रतिमा को लेकर विधिविधान से पूजन कर बप्पा की स्थापना की ।
विदित हो की आज से गणेश उत्सव शुरू हो गया है। मान्यता है कि भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर विध्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसी कारण से सभी चतुर्थी में इसका विशेष स्थान है। आज से घर-घर और बड़े-बड़े पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित करके उनकी विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो गयी है। भगवान गणेश के भक्त अपने घरों और सार्वजनिक जगहों पर गणेशजी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित करके विधि-विधान से पूजा कर रहै हैं। गणेशोत्सव का पर्व 9 सितंबर तक चलेगा। आने वाले 10 दिनों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करते हुए भगवान गणपति से जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
इसी कड़ी में आज चोढ़ा चौक (NH 49) के पास बड़ी जोरदार श्रद्धा के साथ श्रद्धालुगढ़ के सहयोग से आज गणेश महाराज जी का पूजन कर स्थापना किया गया है। कोरोना काल के बाद पहली बार इतनी भव्यता के साथ बड़ी धूम- धाम से श्रद्धालुगढ़ उपस्थित रहे।
जिसमें प्रमुख रूप से सूबे के तेज तर्रार वरिष्ठ नेता रविंद्र पटेल, महेश साहू, बबूल चौहान, कमल जाधव, संजय शर्मा, सुशांत पटेल, रामनाथ, सोमनाथ, जयशंकर चौहान, श्रवण यादव, आदि गणमान्य जनो की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
