June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक रामपुकार सिंह को जन्म दिवस की मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने दी बधाई

1 min read
Spread the love

विधायक रामपुकार सिंह को जन्म दिवस की मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने दी बधाई

पत्थलगांव । छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के 85वां जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जन्मदिन की बधाइ दी है । उन्होंने अपने फेसबुक पेज के जरिए शुभकामना सन्देश भेजकर स्वस्थ्य लाभ की कामना की है। वही दूसरी ओर विधायक के जन्मदिन पर शहर स्थित मैरिज गार्डन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से विधायक श्री सिंह का जन्मदिन मनाया । इस दौरान युवक काँग्रेस कार्यकर्तोओं ने विधायक के जन्मदिन के अवसर पर सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया । वही कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह के दुर्घायु एवं कुशल , स्वस्थ्य लाभ की कामना की । इस दौरान मरीज गार्डेन में कार्यकर्ताओं के बीच विधायक ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया । इस दौरान सुबह से कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक निवास पहुंचकर लोगों ने बुके देकर शुभकामनाएं दी । विधायक निवास पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही । वही छग अधिकारी कर्मचारी के सदस्यों ने विधायक निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी । विधायक अपने जन्मदिन पर ग्राम पंचायत तिलडेगा पहुंचकर गणेश भगवान की पूजा अर्चना किया । जहां कार्यकर्ताओं के बीच केक काटा गया । इस दौरान उन्होंने अभिवादन स्वीकार करते हुए शिकारी को राशन का वितरण किया गया । गौ सेवा आयोग के सदस्य चंद्रशेखर त्रिपाठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री आरती सिह जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया अध्यक्ष सुकृत सिदार, उपाध्याय नजिर साय निकुंज, कोतबा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र एक्का, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल, रवि शर्मा, जगन्नाथ गुप्ता, पूनम अम्बस्थ घनश्याम सिदार ललित शर्मा, प्रवीण शर्मा, अंकित शर्मा, श्रवण सिह ठाकुर रवि जायसवाल, पिंटू भाटिया हंसराज प्रेस क्लब के वरिष्ठ विजय त्रिपाठी, सुरेंद्र चेतवानी, राजेश अग्रवाल, नीरज गुप्ता, श्याम चौहान प्यानी, सौरभ त्रिपाठी, मनोज बिट्टू, छत्रमोहन यादव एवं कांग्रेस जन एवं गणमान्य नागरिक लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.