चपले बायंग चौक पर फिर हादसा। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर। एक की मौत दूसरा गंभीर। हादसे को लेकर आक्रोशित हुए ग्रामीण…पढ़िए पूरी रिपोर्ट
1 min read
[04/07, 9:11 pm] शेखर नायक खरसिया पत्रकार: चपले बायंग चौक पर फिर हादसा। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी ठोकर। एक की मौत दूसरा गंभीर। हादसे को लेकर आक्रोशित हुए ग्रामीण…पढ़िए पूरी रिपोर्ट
[04/07, 9:11 pm] शेखर नायक खरसिया पत्रकार: मंगलवार की देर शाम बायंग चौक पर तेज रफ्तार पिकअप और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में चपले गांव के रहने वाले एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।आये दिन हो रहे हादसों से लोगों के सब्र का बांध फुट गया है। इसको लेकर लोग चक्काजाम करने की तैयारी कर रहे है। मरने वाले का नाम चपले के ही गोपी राम सिदार बताया जा रहा है।
खरसिया क्षेत्र का चपले बायंग चौक सड़क हादसे जगह बनते जा रहा है । आए दिन हादसे घटित हो रहे है। इससे लोग सड़क पर चलने से दहशत में है। पिछले छह महीने के दौरान अब तक एक दर्जन से अधिक हादसे हो चुके है।बता दे सेन्द्रिपाली के सुंदर पटेल की कुछ दिनों पहले ही मौत हुई थी। जिसमे लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। फिर भी इतने घटना होने के बावजूद ट्रैफिक नियम और तेज रफ्तार पर काबू नही किया जा सका है आने वाले दिनों अगर इस पर कुछ नही किया गया तो लोगो की इसी तरह जान जाती रहेगी और एक परिवार वाले अपनो को खोते रहेंगे ।
