April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पंचतत्व में विलीन हुईं सोनाली फोगाट, बेटी यशोधरा ने चिता को दी मुखाग्नि

Spread the love

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार हो गया है। उनकी बेटी यशोधरा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके शव को भाजपा के झंडे में लपेटा गया है। यशोधरा ने भी अर्थी को कंधा दिया। वहीं मां के शव को देख यशोधरा फूट फूटकर रोने लगी जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई भी सोनाली फोगाट के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं।

मुख्य मार्ग के बजाय फार्म हाउस से पीछे ढाणी के रास्ते से शव को शमशान घाट ले जाया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे उनका शव ढंढूर स्थित उनके फार्म हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। जैसे ही उनका शव फार्म हाउस पहुंचा, वहां मौजूद परिजन बिलखने लगे। फतेहाबाद जिले की रतिया विधानसभा के विधायक दूड़ाराम भी पहुंचे। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग यहां पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। 

सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि परिवार की लिखित मांग का इंतजार है। उनके आग्रह पर ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक सूचना यही मिली थी कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों के हत्या के आरोप लगाए तो गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। गोवा के मुख्यमंत्री ने डीजीपी की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराने का आश्वासन दिया था।

गोवा पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद एक विसरा जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजने की मांग भी गोवा पुलिस ने मान ली है। हिसार स्थित सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी होने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना मामला है। परिजन शिकायत देते हैं तो सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

अंतिम संस्कार में पहुंचे कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि फैमिली अगर कह रही है तो आग के बगैर धुआं नहीं उठता तो कहीं कोई अप्रिय घटना हुई है। सीबीआई दूध का दूध व पानी का पानी करे। मैंने खुद सीएम से मांग की है कि मामले की तुरंत सीबीआई जांच करवाई जाए।विज्ञापन

सोनाली फोगाट

सोनाली फोगाट की मौत का राज अभी जनता के सामने नहीं आ सकेगा। चिकित्सक बोर्ड ने अपनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का कोई खुलासा नहीं किया। बोर्ड ने लिखा कि वह मौत का कारण तीन सैंपल की जांच के बाद ही बता सकेंगे। इन सैंपल की रिपोर्ट आने में तीन महीने तक का समय लगने के आसार हैं।  चिकित्सकों के अनुसार मौत के बाद पहले शव के पोस्टमार्टम के लिए जितनी जल्द सैंपल लिए जाएं उतने ही बेहतर व सटीक परिणाम आते हैं। मौत के 60 घंटे बाद सैंपल लिए जाने के बाद रिपोर्ट पूरी तरह से पुख्ता होने की संभावना कम हो जाती है। सोनाली की मौत के करीब 52 घंटे बाद सैंपल लिए गए हैं। 52 घंटे बाद सैंपल लेना मौत के राज खोलने में सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। मीडिया को डिटेल रिपोर्ट के बजाय पोस्टमार्टम की समरी रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है। जिसमें यह जानकारी भी नहीं है कि कौन-कौन से सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

सोनाली फोगाट

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए।  सच्चाई जो भी है वह जांच में सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट के मौत के मामले में उनके परिवार ने कई संगीन आरोप लगाए हैं और इन आरोपों की उच्चतरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा सरकार को सोनाली फोगाट के परिवार की मांग को मानना चाहिए, ताकि मामले में जो भी सत्य है वह सामने आ सके। 

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.