June 1, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पुजारी को बंधक बनाकर करोड़ो की कीमत की मूर्ति ले भागे चोर

1 min read
Spread the love

बिलासपुर  ।  बीती रात पुजारी को बंधक बनाकर  अज्ञात आरोपियों ने मंदिर में स्थित गरुण जी (भवर गणेश)की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने मूर्ति को तोड़ चुराकर ले गया है जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ो में बताया जा रहा है। मामला मस्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली का है। 

जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाली (इटवा) में बीती रात  को 2 बजे के आसपास ग्राम पाली के स्थित अरपा नदी के किनारे स्थित गरुण जी की मंदिर में अज्ञात 6 के संख्या मे मंदिर पंहुचे जिन्होंने मंदिर के ही बगल में बने एक मकान में मंदिर का पुजारी महेश राम केवट सो रहा था जिसको अज्ञात आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट कर मंदिर की चाबी को लूट हाथ पैर को बांधकर मुँह और आंख में टेप लगाकर पुजारी को जहा सो रहे थे वही छोड़ दिया और बगल में स्थित मंदिर में पहुँच करीब 3 फिट की ऊँचाई 65 किलो वजनी काले ग्रेनाइट की गरुण जी (भवर गणेश)की मूर्ति को किसी वजनी औजार से मूर्ति को निकालने का प्रयास करने लगे जब मूर्ति नही निकली तब तोड़कर ले गए।जिसके वजह से मूर्ति की थोड़ी सी भाग मंदिर में ही बचा हुआ है।

पुजारी महेश केवट ने बताया कि घटना बीती रात करीब 1 बजे की है जिसके बाद पुजारी पैर का बंधे हुए को छुड़ाकर धीरे धीरे किसी तरह सुबह भोर 4 बजे सरपंच के पहूंचे और सरपंच को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद जानकारी होने पर धीरे धीरे ग्रामीणों की भीड़ लगना शुरू हो गई। वही मौके बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर सीएसपी गरिमा द्विवेदी सहित जिले की पुलिस टीम डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुँच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

आपको बता दे इससे पहले भी  भाँवर गणेश की मूर्ति 2004 एवं 2007 में दो बार चोरी हो चुकी है एक बार 2004 में पुलिस ने  बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से 4 लोगो को पकड़ा था जिसके कब्जे से मूर्ति को बरामद किया था वही दूसरी बार 2007 मे चोरी होने के कुछ दिन बाद मूर्ति अपने आप मंदिर में स्थापित हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.