May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बारिश से सड़क बहा, अवागमन अवरूद्ध

1 min read
Spread the love

पत्थलगांव (रायगढ़ अंचल)। लगातार हो रही बारिश से कापू बंधनपुर के बीच का सड़क पूरी तरह बह गया। कापू बंधनपुर के बीच की ये सड़क जो लोगो के लिए पहुच मार्ग था, पर लगातार हो रही बारिश से सड़क पूरी तरह बह गया। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को हो रही है। अधिकांश किसानों की जमीन कापू  से बंधनपुर के बीच में है। अपने खेत तक पहुचने के लिए अब लोगो को 10 किलोमीटर घूम कर जाना होगा। साथ ही एक तरफ से धर्मजयगढ़ मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है।
वहीं लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार ने लापरवाही की जिसका नतिजा है कि सड़क बारिश झेल नहीं पाया और बह गया। जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.