June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नाव पर खाना बनाते समय सिलिंडर फटा, 4 मजदूरों की मौत, कई जख्मी

1 min read
Spread the love

पटना। गंगा नदी के किनारे खड़ी एक नाव पर रखे LPG सिलेंडर में ब्लास्ट से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए है। घटना राजधानी के मनेर इलाके की है। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 20 यात्री सवार थे। मरने वालों में एक झारखंड का जबकि शेष स्‍थानीय निवासी हैं। घटनास्‍थल से थोड़ी ही दूरी पर सोन नदी गंगा से मिलती है।
जानकारी के मुताबिक, मनेर के रामपुर पतीला घाट पर शनिवार सुबह हुआ। मनेर थाना के रामपुर के पतीला घाट पर नाव पर सवार कुछ मजदूर खाना बना रहे थे। नाव बीच गंगा नदी में थी। अचानक सिलेंडर में आग लगी और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। स्थिति यह थी कि बीच गंगा में नाव पर मजदूर कहीं भी भागने में असमर्थ रहे। घटना में चारों मजदूर की मौत नाव में ही झुलस कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव वालों ने इसकी जानकारी मनेर थाना प्रभारी को दी।
बता दें कि अवैध बालू खनन में लगी बड़ी-बड़ी नावों पर मजदूरों के रहने-खाने का भी इंतजाम रहता है। मजदूर नावों पर गैस चूल्‍हा इस्‍तेमाल कर खाना बनाते और खाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.