June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

झुलनबर गांव में खेत से काम कर वापस आ रही महिला आई आकाशीय बिजली की चपेट में ,

1 min read
Spread the love

डायल 112 की मदद से पहुचाई गई अस्पताल

धरमजयगढ़. झुलनबर में आज एक महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर tup se घायल हो गई वहीं महिला को डायल 112 की मदद से तत्काल चिकित्सा सुविधा महुइया कराने धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया जहां घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।घटना को लेकर घायल महिला के पति ने बताया की झुलनबर निवासी महिला जानकी बाई यादव पति लीलधार यादव आज अपने पति लीलाधर के साथ खेत में काम करने गई हुई थी वहीं 4 बजे के आसपास काम करके दोनो पति पत्नी वापस आ रहे थे तो महिला आगे आगे थी और उसका पति पीछे पीछे चल रहा था इसी बीच तेज गर्जना की आवाज आई और महिला मूर्छित होकर जमीन पर गिर गई जिसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई तो मौके पर आरक्षक संत पटेल और चालक अमित भगत पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.