दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, पंचायत सचिव की मौत
1 min read
दो बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, पंचायत सचिव की मौत
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां दो बाइक सवारों की भिड़ंत में एक बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना धरमजयगढ़ से कापू मुख्य मार्ग पर चाल्हा रोड चौक के पास हुई। दुर्घटना में ग्राम पंचायत पुटूकछार के सचिव पियरसाय खल्खो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बकालो गांव का बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बकालो निवासी बाइक चालक ने जबरदस्त तरीके से सचिव की बाइक को ठोकर मार दी। ग्रामीणों ने तुरंत थाने और डायल 112 को सूचित किया। घायल बाइक चालक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।
मृतक सचिव पियरसाय खल्खो अपने गृह निवास कामोशिनडांड से खम्हार की ओर जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
