May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़. क्षेत्र में बिजली कटौती,जंगली हाथियो से हुए नुकसान की मुवावजा राशि,तेज रफ्तार ट्रेलर वाहनों पर रोक सहित अन्य मुद्दों को लेकर धरमजयगढ़ के आमापाली गांव में विभिन्न इलाके के ग्रामवासियो के द्वारा आर्थिक नाकेबंदी के साथ ही चक्काजाम किया गया जिसमे धरमजयगढ़ रायगढ़ मुख्य मार्ग और आमापाली बोजिया मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया गया जिससे यात्री बस ट्रेलर वाहन सहित अन्य छोटे बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई और सड़क पर आंदोलनकारी आंदोलन को अंजाम देने बैठ गए वही मौके पर धरमजयगढ़ तहसीलदार,वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और धरमजयगढ़ तहसीलदार डहरिया के द्वारा आंदोलकर्मियों को मानने लिखित में आस्वश्न दिया गया तब कहीं जाकर उक्त तब आंदोलन की समाप्ति हुई।आंदोलन के दौरान ग्रामवासियों ने प्रमुख रूप से बिजली कटौती को लेकर बताया की प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक कई बार बिजली कटौती की जाती है जिससे किसानों और ग्रामीणों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है वहीं जामपाली से कोयला लेकर चल रहे भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियत्रण लगने और सड़क की समस्या को लेकर बता की सड़क के दोनो साइड चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है जिससे छोटे वाहनों को साइड लेने के दौरान काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है साथ ही निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य को गुणवत्ता विहीन किया जा रहा जिससे आने वाले कुछ ही समय में यह सड़क खराब हो जायेगी बहरहाल तहसीलदार और विभागीय अधिकारियों की लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन को समाप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.