June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

दूकान के गल्ले साफ करने वाला चोर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

दुकान में बालक को बैठा देख गल्ले से ढाई हजार रुपए निकाल कर भागा युवक

#पुसौर पुलिस आरोपी को लूट के अपराध में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर…. *रायगढ़* । कल दिनांक 04.08.2022 को थाना पुसौर अंतर्गत ग्राम पड़िगांव में रहने वाले राजेश पटेल पिता रामलाल पटेल (30 साल) थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दोपहर करीब 1:30 बजे अपने दुकान में बेटा कृष्णा पटेल उम्र करीब 10 वर्ष को बैठाकर खाना खाने चला गया । उसी समय गांव का सुनील चौहान दुकान आकर गल्ले में रखे करीब 2500 रुपए निकाल कर भागने लगा कृष्णा सुनील को मना किया तो सुनील उसे धक्का देकर भागा जिसे गांव का प्रकाश श्रीवास भी रोकने का प्रयास किया तो सुनील चौहान प्रकाश श्रीवास को मारने की धमकी देकर रुपए लेकर भाग गया । लूट का अपराध पंजीबद्ध कर पुसौर पुलिस आरोपी सुनील चौहान की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिससे लूटपाट के संबंध में पूछताछ करने पर लूट किए गए 2,100 रुपए पेश किया जिसे विधिवत जब्ती कर *आरोपी सुनील चौहान पिता महात्तम चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी पड़िगांव थाना पुसौर* को लूटपाट के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.