June 21, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सारंगढ़

1 min read

कोसीर गांव के हाट -बाजार में नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन
0भाजपा की केंद्र सरकार दुर्भावना की राजनीति करती है – अरुण मालाकार
0भाजपा पार्टी लोकसभा में हमारे नेताओं का आवाज बंद करा देते है–उत्तरी जांगड़े
लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ़ /कोसीर । जय भारत सत्याग्रह की थीम पर ब्लाक स्तरीय नुक्कड़ सभा का आयोजन कोसीर हाट -बाजार में किया गया ।
नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम लोगों को कांग्रेस से जुड़ने की बात कहते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के ऊपर निशाना साधे और उनके गलत नीतियों और तोविफलताओं को नुक्कड़ सभा के माध्यम से रखे । नुक्कड़ सभा में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगडे ,जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार ,गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दुबे ,जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगडे ,महेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया और भाजपा सरकार की खिंचाई की और अपने प्रदेश के कांग्रेस सरकार की बात रखी । वही जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा ने भी नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया अपनी कांग्रेस सरकार की बड़ाई करते हुए भाजपा को लताड़ लगाए । जिला कांगेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकर ने मिडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हम नुक्कड़ सभा के माध्यम से केंद्र की सरकार की उस बात को रख रहे हैं जो दुर्भावना रखती और यह सरकार दुर्भवना की राजनीति करती । राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए उनकी सदस्यता खत्म कर दिए उनके घर को खाली करा दिए उनके आवाज को कुचलने के राजनीति चल रहा है ।इन सब बातों को नुक्कड़ सभा में हम रख रहे हैं यह एक आंदोलन है राहुल गांधी शहीद बलिदानियों का बेटा है भाजपा की सरकार दुर्भावना की राजनीति करती है । इस तरह अपनी बात मिडिया के सामने रखे । इसी कड़ी में में गनपत जांगड़े ने भी जय भारत सत्याग्रह को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज भाजपा पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है हमारे नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर विपक्ष की आवाज को खत्म करना चाह रहे हैं राहुल गांधी द्वारा लगातार भाजपा सरकार एवम मोदी और अडानी के रिश्ते पर सवाल उठाए जाने व 20 हजार करोड़ अदानी के पास कहां से आए उसका जवाब न देकर भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर भारत देश को बर्बाद करने में जुटे हैं ऐसे भाजपा पार्टी को आगामी चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकना है भाजपा पार्टी ने कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो बेरोजगारी दूर करेंगे महंगाई दूर करेंगे लेकिन कोई भी वादा अब तक पूरा नहीं किया है वही आगे सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए बोले आज हमारे नेता राहुल गांधी जी के साथ बहुत अन्याय हो रहा है अपने बात को सभी को रखने का अधिकार है लेकिन राहुल गांधी के आवाज को लोकसभा में बंद कर दिया गया हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी सभी की बातों को सुनते हैं लेकिन बीजेपी के नेता हमारे नेताओं के आवाज को लोकसभा में बंद करवा देते हैं केंद्र में बैठी मोदी सरकार पिछले 9 साल से देश को बर्बाद करने में जुटे हैं आज महंगाई चरम सीमा पर है कांग्रेश के शासनकाल में पेट्रोल डीजल 50 रुपए से 60रुपए में मिलता था आज 100 रुपए के पार पेट्रोल डीजल मिल रहे हैं रसोई गैस की कीमत 400 थी आज 1200 के पार हो गई है लाखों युवाओं को रोजगार देने वादा किया था लेकिन एक भी युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं और सभी के खाते में 15 लाख भेजने का वादा किया था किसी के खाता में अब तक 1रुपए भी नहीं आया उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है आप सब देख रहे हैं बीजेपी के नेता यहां आकर बड़े-बड़े बोल कर जाते हैं लेकिन करते कुछ नहीं है डॉ रमन सिंह ने किसानों को 21सौ रुपए धान एवं बोनस साथ ही साथ सारंगढ़ को जिला बनाने वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया उनके विधायक रहने के बाद भी सारंगढ़ वासियों को ठगने का काम बीजेपी पार्टी ने किया है आज हमारी कांग्रेस सरकार ने जो अपना वादा किया था उसे पूरा किया है और सारंगढ़ को जिला बनाया एवं किसानों का कर्जा माफ एवं 2640 में धान खरीदी कर रहे हैं भूपेश है तो भरोसा है केंद्र में बैठे मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है और हमारे राहुल गांधी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो हमारा देश बहुत आगे बढ़ेगा आप सभी इस कार्यक्रम में शामिल हुए सभी को बधाई आभार कोसीर गांव के हाट -बाजार में विधायक और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पर्चे बांटे और भाजपा सरकार के कृत्यों का निंदा किये । नुक्कड़ सभा में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ,गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोतम साहू ,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार , वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दुबे , जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा ,विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े , महेंद्र गुप्ता , सरपंच लाभो राम लहरे ,लालबहादुर चन्द्रा ,सनत चन्द्रा , राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष फूलकुमार विश्वकर्मा ,गौरी चन्द्रा , जितेंद्र चन्द्रा ,अशोक आदित्य , राजेन्द्र राव , विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे ,गुलशन लहरे , नरेश , एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

कोसीर गांव के हाट -बाजार में नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन 0भाजपा की केंद्र सरकार दुर्भावना की राजनीति करती है...

1 min read

सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत ग्राम झरपडीह एवम साराडीह में 88 लाख 35 हजार की लागत से बनने वाली पानी टंकी...

1 min read

विधायक उत्तरी जांगड़े ने ग्राम हिर्री में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया अनावरण विधायक उत्तरी...

सारंगढ़--बरमकेला के ग्राम बुदेली में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जैत खाम स्थापना के अवसर पर सारंगढ़ विधायक...

बीते रात्रि रोहिनापाली में रात्रिकालिंन क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कांग्रेस नेता गनपत जांगड़े शामिल होकर खिलाड़ियों का...

विधानसभा सत्र के दौरान आज उत्तरी जांगड़े ने अपने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व मंत्री जी...

ग्राम घठौरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े सारंगढ़। विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में नवधा रामायण...

सारंगढ़ -- ग्राम परसकोल के श्री लखन लाल पटेल जी के सुपुत्र संजय पटेल पुत्रवधू नीलू पटेल को प्रथम पुत्री...

सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े , विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता गनपत जांगड़े बिछे दिनों प्रतापगंज निवासी श्री नरेंद्र केशरवानी जी...

1 min read

सालर व मल्दा अ में सेवा सहकारी समिति भवन सह गोदाम निर्माण का विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया भूमि पूजन...

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.