विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने ग्राम झरपडीह एंव साराडीह में 88 लाख का पानी टंकी निर्माण के लिए किया भूमि पूजन गांव में खुशी की लहर






सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत ग्राम झरपडीह एवम साराडीह में 88 लाख 35 हजार की लागत से बनने वाली पानी टंकी निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का श्री गणेश किए, पानी टंकी के निर्माण से पाइप लाइन के माध्यम से घर-घर 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगी अब माताओं व बहु बेटियों को पानी के लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा, जैसे ही लोगों को पता चला कि उनके गांव में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े आयी है और पानी टंकी के निर्माण की भूमि पूजन करेगी वैसे ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी गांव के लोग अपने घरों से निकल कर बहार आ गये और पानी टंकी भूमि पूजन स्थल पहुंच कर विधायक व उनके साथ आये जनप्रतिनिधियों की फूल माला पहना कर भब्य स्वागत किये वही गांव के लोगों ने दैनिक रायगढ़ अंचल के संवाददाता को बताया कि उन्हें होली दीपावली दशहरा त्यौहार जैसी अनुभव हो रही मानो उनके गांव में उत्तरी गनपत जांगड़े के रूप में साक्षात गंगा मैंया प्रगट हुई हो उनका यह भी कहना था उनके गांव में हमेशा पानी की समस्या व अन्य समस्या बनी रहती थी जब से उतरी गनपत जांगड़े विधायक बनी है उनके समस्या खत्म होने लगा है , वही सारंगढ़ विधायक अपने उद्बोधन में कहा उनके प्रति ग्राम वासियों के प्यार से वे बहुत खुश हैं ग्राम वासियों के दूख सुख में हमेशा खड़ी रहेगी कभी भी ग्राम वासियों को तखलिफ का सामना नहीं करना पड़ेगा उनके अथक प्रयास रहेगा , विधायक ने यह भी कहा ग्राम वासियों की समस्या उनकी समस्या है, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े की उनके प्रति सोच विचार को सराहा है और गांव के बुजुर्गो ने उत्तरी गनपत जागड़े को तहे दिल से आशीर्वाद दिया है , इस अवसर पर समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ जन एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
