June 18, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सालर व मल्दा अ में सेवा सहकारी समिति भवन सह गोदाम निर्माण का विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया भूमि पूजन

1 min read
Spread the love

सालर व मल्दा अ में सेवा सहकारी समिति भवन सह गोदाम निर्माण का विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया भूमि पूजन

सारंगढ़/कोसीर।ग्राम सालर व मल्दा अ आज विधायक उत्तरी जांगड़े ने सेवा सहकारी समिति नवीन भवन सह गोदाम निर्माण का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी है उल्लेखनीय हो कि पूरे छत्तीसगढ़ में सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन सह गोदाम निर्माण की प्रक्रिया जारी है और सभी समितियों में नवीन भवन सह गोदाम का निर्माण किया जा रहा है इसी कड़ी में सालर व मल्दा अ में भी आज भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,विशिष्ट अतिथि अरुण मालाकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण,निराकार पटेल अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सालर, देवेंद्र नायक अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मल्दा अ,वरिष्ठ कांग्रेसी दया निधि पटेल,पितांबर पटेल कृष्णा पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि,राजकुमार अग्रवाल युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक,सूर्य कुमार पटेल अर्जुन पटेल,मुकुंद पटेल मयंक पटेल,दिनेश साहू विकास पटेल, सुरेश सोनवानी दक्षत्रिय गिरी गोस्वामी, लाला निषाद, हर्ष यादव की गरिमामय उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुई जहां सर्वप्रथम ग्राम वासियों व सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किए तत्पश्चात विधिवत अतिथियों ने भूमि पूजन कर भवन सह गोदाम निर्माण कार्य का श्री गणेश किया इस कड़ी में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी एवं स्वागत के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि आज प्रदेश सरकार किसानों के सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के हित में निर्णय लिया जा रहे हैं और आज किसान खुशहाल है आप सबको बहुत-बहुत बधाई सेवा सहकारी समिति के नवीन भवन सह गोदाम के बनने से किसान भाइयों को खाद बीज लेने में सुविधा होगी जो खुशी की बात है इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण ग्रामवासी किसान बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.