स्व. डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल
1 min read
स्व. डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिलपत्थलगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव पहुंचे और स्व. डमरूधर यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत डमरूधर यादव के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी याद में सम्मान व्यक्त किया। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मुख्यमंत्री ने डमरूधर यादव के समाज उत्थान के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे मेरे बड़े भाई समान थे, जिनका सहयोग और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा।इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय और जिला पंचायत अध्यक्ष
सालिक साय ने भी डमरूधर यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्व. डमरूधर यादव ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पत्थलगांव के उपाध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति पत्थलगांव के अध्यक्ष, जिला भूमि विकास बैंक रायगढ़ के अध्यक्ष तथा महाकुल समाज छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष के रूप में समाज सेवा का कार्य किया। उनका योगदान आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल योगदान की सराहना की और उन्हें याद किया।
