April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री आरोपी पंकज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

किराने दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री आरोपी पंकज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्थलगांव जशपुर पुलिस ने किराने दुकान की आड़ में अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी पंकज को गिरफ्तार करने के बाद कुनकुरी न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी पंकज को पुलिस ने जिला जेल जशपुर दाखिल करा दिया है।
शनिवार को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुटगांव निवासी पवन कुमार उम्र 43 वर्ष , अपने किराने की दुकान की आड़ में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी हाथ भट्टी का बना महुआ शराब की बिक्री करता है, जिस पर फरसाबहार पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु आरोपी पंकज कुमार के दुकान व घर में रेड की कार्यवाही की गई, रेड के दौरान आरोपी पंकज कुमार के घर के आंगन में बोरी से ढंक कर, छुपाया हुआ , एक कार्टून में 18 नग, 600ml वाला झारखंड राज्य की रॉयल व्हिस्की, कुल 10लीटर 800मिली. व 10 नग गॉड फादर बियर की बोतल जिसमें कुल 6 लीटर 500मिली. अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक सफेद रंग की प्लास्टिक की जरकिन में 7 लीटर देशी हाथ भट्टी का महुआ शराब मिला, , शराब रखने व बेचने के संबंध में पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार से वैध दस्तावेज की मांग किए जाने पर, उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार के विरुद्ध अवैध रूप से अंग्रेजी शराब व देशी महुआ शराब रखने व बिक्री करने के लिए 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी पंकज को हिरासत में लिया गया। पुलिस के द्वारा आरोपी पंकज कुमार के कब्जे से कुल 24 लीटर 300 मिली. अवैध अंग्रेजी व महुआ शराब को जब्त कर लिया गया है, जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 9 हजार छह सौ रुपए है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत् कार्यवाही की गई है, पुलिस ने मुखबिरी तंत्र को सक्रिय किया है, किसी भी प्रकार के अवैध शराब माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.