April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विनोद बेहरा की सफलता पर विधायक ओपी चौधरी ने दी बधाई, युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

Spread the love

विनोद बेहरा की सफलता पर विधायक ओपी चौधरी ने दी बधाई, युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

छत्तीसगढ़ के पुसौर, पड़ीगांव निवासी मंगल प्रसाद के सुपुत्र विनोद बेहरा को कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में चयनित होने पर रायगढ़ के विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि विनोद की सफलता मेहनत, समर्पण और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जो कठिन परिश्रम और ईमानदारी से अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह भी कहा कि विनोद का चयन इस बात का प्रमाण है कि यदि हम किसी भी क्षेत्र में पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। ओपी चौधरी ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी शिक्षा और करियर पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने विनोद को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं और उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव का कारण बताया।

Open Book

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.