May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

निशुल्क वैकल्पिक चिकित्सा शिविर लिंजिर में सम्पन्न

1 min read
Spread the love

.. निशुल्क वैकल्पिक चिकित्सा शिविर लिंजिर में सम्पन्न
रायगढ़। पीड़ित मानवता की सेवा में अग्रणी संस्थान वैकल्पिक चिकित्सा शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान भारत ट्रस्ट द्वारा संचालित विवेकानंद वैकल्पिक चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ और वैकल्पिक चिकित्सा सेवा समिति लिंझिर के सहयोग से 75 वां एकदिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी के जयंती अवसर पर दिनांक 12 जनवरी को ग्राम पंचायत लिंझिर के माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया था। जिसमें विवेकानंद वैकल्पिक चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ के चिकित्सा यूनिट द्वारा शिविर में 210 मरीजों का वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियां एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर ,कपिंग थेरेपी, केरियोप्रेक्टीक, इलेक्ट्रो होम्योपैथी, मेग्नेट थेरेपी ,बैच फ्लावर रेमेडीज,रेकी हिलिंग, द्वारा पीड़ित लोगों का उपचार किया गया। उक्त शिविर में विशिष्ट अतिथि श्री संतोष अग्रवाल सावित्री राइस मिल, महादेव अग्रवाल समाज सेवी, अनूप अग्रवाल बैजनाथ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट, ग्राम पंचायत लिंझिर के सरपंच श्रीमती शारदा गुप्ता, कुंजराम प्रधान किसान मंडी अध्यक्ष तेलीपाली, कमलेश गुप्ता छत्तीसगढ़ जन जाग्रति अध्यक्ष, डॉ हेमंत कुमार स्वर्णकार प्राचार्य विवेकानंद वैकल्पिक चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़, महेश साहू पूर्व विधायक प्रत्याशी, प्रदीप पटेल अध्यक्ष सूपा मंडल, जीवन पटेल, लक्ष्मी पटेल सांसद प्रतिनिधि, परदेशी रात्रे, डोलनारायण गुप्ता, मनोज राठौर, आशिष शर्मा,डोलनारायण बरेठ, रमेश महंत, श्री विश्वाल थाना पुसौर,सोहन सिंह सारथी, हेमचंद गुप्ता किसान मंडी अध्यक्ष कोडातराई,विवेकानंद वैकल्पिक चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ के चिकित्सा यूनिट से डॉ हेमंत कुमार स्वर्णकार, डॉ यशवंत पटेल, डॉ गंगाधर बेहरा, डॉ दीलीप प्रधान,डॉ दिनेश चौहान, डॉ अमित कुमार यादव, डॉ अतुल स्वर्णकार, डॉ सुनील कुमार यादव, डॉ रूबी चौहान, डॉ बोधी लाल साव, डॉ अर्चना यादव, डॉ लीशा कश्यप, डॉ पवित्रा अगारिया, डॉ श्वेता लकड़ा जुनियर डॉ कल्याणी बरेठ, मुस्कान यादव, सोनिया श्रीवास, निकिता स्वर्णकार, चिकित्सक छात्र छात्राएं लीली यादव, कंचन सोनी, मनीष सिदार, स्नेहलता सागर, कोरबा से आये रेकी हीलर संगीता कुमारी, अमित कुमार सिन्हा, वैकल्पिक चिकित्सा सेवा समिति से अरूण बरेठ, नीलांबर गुप्ता, दुरबादल गुप्ता, नामदेव गुप्ता, रिंकु महंत, रमेश महंत, श्री शर्मा, श्री भरत साव, प्रधान गुरुजी सहित अन्य सम्माननीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में औषधि का सहयोग वैकल्पिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा दिया गया एवं वैकल्पिक चिकित्सा सेवा समिति लिंझिर का सहयोग एवं प्रयास सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.