April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

यातायात सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस जागरूकता अभियान चलाया . . जशपुर पुलिस कि अनूठी पहल यमराज के माध्यम से वाहन चालकों को समझाया

Spread the love

ातायात सुरक्षा को लेकर जशपुर पुलिस जागरूकता अभियान चलाया . . जशपुर पुलिस कि अनूठी पहल यमराज के माध्यम से वाहन चालकों को समझायापत्थलगांव जशपुर पुलिस ने 12 जनवरी 2025 को यातायात जागरूकता अभियान चला कर वाहन चालकों को समझाया और हिदायत दी लोगों के समक्ष सड़क पर उतरकर एक मिसाल पेश की यमराज के माध्यम से यातायात सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जशपुर पुलिस की यह एक अनूठी पहल की । पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, यमराज के प्रतीक के साथ, पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। बी. टी. चौक पत्थलगांव में हेलमेट और सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने वालों को गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों को यमराज के माध्यम से संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें।
यह पहल 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित 35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में कमी लाना है। इस दौरान, जशपुर पुलिस द्वारा यमराज और अन्य माध्यमों से बाजार, हाट, स्कूल और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 12 जनवरी 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुंवा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को यातायात नियमों के पालन हेतु संदेश दिया गया।पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस एक ओर जहां शराब पीकर, बिना हेलमेट, ओवर स्पीड वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही कर रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक भी कर रही है। शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना है, और वाहन न्यायालय से ही छोड़ा जा सकता है। इस वर्ष अब तक शराब पीकर वाहन चलाने के 25, बिना सीट बेल्ट के 35, ओवर स्पीड के 18, और तीन सवारी के 78 मामलों में कुल 156 चालान किए गए हैं, जिसका असर जिले में देखा जा रहा है।इस जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिह पत्थलगांव एसडीपी दुर्गेश जायसवाल सोनी, थाना प्रभारी विनीत पांडे हवलदार, और कलाकार केसर हुसैन, विशाल गुप्ता, कुंदन सिंह की सक्रिय

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.