April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सहकारी समिति पत्थलगांव अध्यक्ष रूप सिंह राठिया ने पदभार किया ग्रहण

Spread the love

सहकारी समिति पत्थलगांव अध्यक्ष रूप सिंह राठिया ने पदभार किया ग्रहण

पत्थलगांव । प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के पश्चात समस्त आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या में विधायक की अनुशंसा से अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. पत्थलगांव में विधायक श्रीमति गोमती साय के अनुशंसा पर भाजपा मंडल महामंत्री एवं पूर्व सरपंच रूप सिंह राठिया को नामित किया गया। इस मौके पर रविवार को पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत मंचासिन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छाया पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके पश्चात अतिथियों का समिति के प्रभारी प्रबंधक समेत कर्मचारियों ने पुष्पहार से स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सहकारी समिति के अध्यक्ष के रूप सिंह राठिया को विधिवत शपथ दिलाई। उक्त कार्यक्रम में मंच का संचालन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं किसान नेता विजय त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात समस्त किसानों के लिए भोजन एवं जलपान की उचित व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया,पूर्व राज्यमंत्री दर्जा सुरेंद्र बेसरा,रामअवतार अग्रवाल,प्रदीप गुप्ता,सुनील गर्ग,अवधेश गुप्ता,श्यामनारायण गुप्ता,अंजू टोप्पो,भुनेश्वरी बेहरा,अनीता राजपूत,यशोदा यादव, फूलो पन्ना,शीला गुप्ता,भारती शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे। वहीं किसान ओंकार बेहरा,हेमंत पटेल,सुदर्शन सिंह,पुरनो राम बेहरा,नेहरू लकड़ा,वेद प्रकाश मिश्रा,विनोद अंबष्ट,लक्ष्मी राठिया,लम्बोदर नाग,सुखलाल यादव,शिव राठिया,जागेश्वर राम,दयाराम,पुरन सिदार,तुलसी नायक,बलदेव नायक,कन्हैया लाल नायक,बलराम पैंकरा समेत अन्य ने अध्यक्ष रूप सिंह राठिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि जशपुर जिले से किसान पुत्र विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है। वहीं पत्थलगांव में भी किसानों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचने और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए अध्यक्ष रूप सिंह राठिया को नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा श्री राठिया कई वर्षों से किसानों तक अनेकों योजनाओं का लाभ ओर उनकी समस्याओं को बारीकी से जानने और समझने का कार्य कर रहे है, इसी तरह सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपए की दर से धान की खरीदी कर रही है। साथ ही 6000 रुपए प्रतिवर्ष किसानों के खाते में डाला जा रहा है। जिससे किसान शसक्त बन सकें,किसानों के समस्याओं को तीव्र गति से सरकार द्वारा निराकरण किया जा रहा है।

उक्त कार्यक्रम के मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि अत्यंत ही हर्ष की बात है कि प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार किसानों के हित में अनेकों योजनाएं चला रही है,और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है,उन्होंने कहा रूप सिंह राठिया पूर्व में भी इस समिति के अध्यक्ष रह चुके है। जिससे कि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं से भाली परिचित है। प्रदेश सरकार सभी धान मंडियों में बारदाने उपलब्ध करा रही है।

इस दौरान सहकारी समिति के अध्यक्ष रूप सिंह राठिया ने कहा कि आदिम जाति सेवा सरकारी समिति मर्यादित पत्थलगांव के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधायक श्रीमती गोमती साय एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करता हूं, मैं इस पद का उपयोग करते हुए पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से किसानों की सेवा करूंगा, साथ ही शासन की प्रत्येक योजनाओं को जो सहकारी समिति से संचालित होती है उसका लाभ क्षेत्र किसानों को दिलाऊंगा एवं सभी प्रकार की परेशानियां का निवारण तत्काल करूंगा। उन्होंने कहा कि समिति में पूर्व में किए गए कार्यों की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी एवं दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.