April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बाजार पारा दुर्गा पंडाल में मातारानी की पूजा कर कराया कन्या भोज

Spread the love

बाजार पारा दुर्गा पंडाल में मातारानी की पूजा कर कराया कन्या भोज
पत्थलगांव। एक ही दिन बने अष्टमी व नवमी तिथि के संयोग से शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने पत्थलगांव शहर की समस्त दुर्गा पंडालो में पहुंचकर देर तक विधिविधान से पूजा की। पंडालो में भक्तों ने हवन कर देवी मां से मन्नतें मांगीं। बता दे की देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्तों की सुरक्षा में महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों के साथ ही समिति के लोग भी डटे रहे। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर परिसर में बैठकर महिलाओं-पुरुषों ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। वही बाजार पारा स्थित दुर्गा पांडाल में रविवार की सुबह कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर माता की आरती के साथ ही नौ कन्याओं को भोजन कराया गया समिति के सदस्यों एव जजमान ने सभी नौ कन्याओं को पैर में आलता लगाकर माता की चुनरी ओढ़ाई. सभी नौ कन्याओं के सामने थाली सजाई गई. बता दे की पुरे नौ दिन तक पत्थलगांव शहर से गांव तक दुर्गा पूजा की धूम, लोग मची रही माँ शक्ति की भक्ति में यहाँ के नागरिक डूबे दिखे, नवरात्रि के पुरे नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति के भवसागर में पत्थलगांव शहर पूरी तरह डूब नजर आई, हर कोई मां दुर्गा की भक्ति में डूबा दिखा सुबह शाम आरती के लिए पूजा पंडालों में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे थे ,नवरात्र के मौके पर दुर्गा समितियों की ओर से जगह-जगह पर भंडार का आयोजन किया जा रहा था ,भारी संख्या में रोजाना श्रद्धालु यहां पहुंचकर सुख, समृद्धि के लिए माता से आर्शीवाद मांगते नजर आये।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.