April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पत्थलगांव थाने में शस्त्र पूजन:दशहरे पर्व पर निभाई सदियों पुरानी परंपरा, एसडीओपी बोले- बुरे कार्यों का करें त्याग

Spread the love

पत्थलगांव थाने में शस्त्र पूजन:दशहरे पर्व पर निभाई सदियों पुरानी परंपरा, एसडीओपी बोले- बुरे कार्यों का करें त्याग
पत्थलगांव – विजयादशमी पर्व के अवसर पर पत्थलगांव पुलिस थाने के शस्त्रागार के औजारों की पूजा अर्चना की। इस मौके पर एसडीओपी डा ध्रूवेश जायसवाल एव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुरक्षा का आशीर्वाद मांगा। शस्त्र पूजा की यह परंपरा आदि काल से चली आ रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को लोगों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विधिवत पूजन किया। इस मौके पर एसडीओपी ध्रूवेश जायसवाल ने कहा लोक हित और लोगों की रक्षा के लिए पुलिस कार्य कर रही है। दशहरे के मौके पर सभी को बुरे कार्यो का त्याग का भी प्रण लेना चाहिए उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा पुलिस की सेवा निस्वार्थ होनी चाहिए। देश भक्ति और जनसेवा ही पुलिस का मुख्य कार्य हैं। । थाना प्रभारी विनीत पांडे ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कामना की। जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी बारी- बारी शस्त्र की पूजा की और सुख – समद्वि की मनोकामना मांगी। पूजन के बाद थाने के सभी शस्त्र को शस्त्रागार में व्यवस्थित रखा गया। बता दे की दशहरे के शुभ अवसर पर एसडीओपी डा ध्रूवेश जायसवाल एव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं समस्त शहरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होने दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मानने का आग्रह किया।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.