कुम्हारी में हुआ हास्य कवि सम्मेलन, कवि कमलेश यादव का सफल संयोजन

कुम्हारी में हुआ हास्य कवि सम्मेलन, कवि कमलेश यादव का सफल संयोजन
16 सितंबर 2024 को ग्राम कुम्हारी में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में निरंतर तृतीय वर्ष के लिए एक भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का संयोजन कवि कमलेश यादव ने किया, जिन्होंने इसे सफल और रंगीन बनाया।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि और कवयित्रियाँ उपस्थित हुईं। बिलाईगढ़ से पधारे हास्य व्यंग्य गीतकार कवि श्री शशि भूषण सिंह जी ने चिरपरिचित अंदाज में शानदार संचालन किया। हास्य कवि ऋषि कुमार बैगा जी ने अपने ठहाकेदार अंदाज से श्रोताओं को हँसा-हँसा कर लोटपोट कर दिया। मनीराम मितान जी ने अपने देशी अंदाज में भी श्रोताओं को खूब हंसाया। छत्तीसगढ़ी भोज कवि आदरणीय ईश्वर आरुग ने छत्तीसगढ़ अस्मिता पर अपनी प्रभावशाली रचना प्रस्तुत की, वहीं गुनीराम बादल जी ने भी श्रोताओं को हँसी से सराबोर किया।
एकमात्र कवित्री प्रियंका गुप्ता प्रिया ने कुम्हारी को लेकर सुंदर गीत और मुक्तक प्रस्तुत किया। ‘ब्लैक डायमंड’ के नाम से मशहूर हास्य कवि जमुना प्रसाद जी ने अपनी शानदार काव्य-प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कवि सम्मेलन में कुम्हारी के युवा कवि कमलेश यादव ने भी अपनी हास्य पंक्तियों से सबका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देर रात तक काव्य आनंद लिया, जिससे आसपास के गांव भी प्रेरित हुए हैं। आज कुम्हारी को धार्मिक और सांस्कृतिक ग्राम के रूप में पहचान मिलने लगी है।
उक्त कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि आचार्य श्री कीर्तन सुपकार जी ने सुंदर उद्बोधन और काव्य पाठ किया। अन्य प्रमुख अतिथियों में श्री गंगा प्रसाद चौधरी जी, जनपद सदस्य श्रीमती गणेशी चौहान जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोहर पटेल जी, सरपंच श्रीमती सरिता सिदार, और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे। कार्यक्रम की सफलता में ब्रज किशोर, किरण, मुन्ना, मनोज, ओमप्रकाश, करण, रोहन, पप्पू, दीपक का विशेष सहयोग रहा।



