April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध परिवहन करने वाले गाड़ियों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही साल का 59 चिरान लकड़ी जप्त

Spread the love

वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध परिवहन करने वाले गाड़ियों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही साल का 59 चिरान लकड़ी जप्त

पत्थलगांव वन विभाग को काफी दिनों से बैश कीमती साल सगोन जैसी इमारत चिरान लकड़ी अवैध रूप से परिवहन करने की शिकायत मिल रही थी जिसे वन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ जिले के लैलूंगा व बाकारुमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत वनमण्डलाधिकारी, लैलूंगा के निर्देश में , वन परिक्षेत्र अधिकारी, बाकारूमा परिक्षेत्र के अगुवाई में बाकारूमा परिक्षेत्र के कर्मचारियों ने ससकोबा के तिलडेगा मोड़ में शाम 5 बजे एक वाहन छोटा हाथी नं. CG 14 MG 6070 में वनोपज साल चिरान 59 नग 1.037 घ.मी. अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया है।
जिसे भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) क, छत्तीसगढ़ परिवहन अधिनियम 2001 की धारा 41 नि. (3), नि. 18, छ.ग. वनोपज व्यापार (विनियम) नियम 1969 की धारा 05 (1), छ.ग. वनोपज (व्यापार विनियम) काष्ठ नियम 1973 की धारा 3, 4 के तहत् अपराध होना पाये जाने पर संलिप्त व्यक्ति विदेश राम कुमार चौहान वल्द मन्नत राम चौहान, पता वार्ड क्र. 08 पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.) के नाम से वन अपराध प्रकरण को 19981/07, दिनांक 13.09.2024 जारी किया गया।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.