June 23, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

39 वे चक्रधर समारोह में अनंता पाण्डेय के विविध कला नृत्य की प्रस्तुति आज

1 min read
Spread the love

39 वे चक्रधर समारोह में अनंता पाण्डेय के विविध कला नृत्य की प्रस्तुति आज…..

बेहद कम उम्र में अनंता ने अपने मेहनत के दम पर नृत्य विभूषण का एवार्ड नागपुर में मिला है…

39 वे चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को अनंता पाण्डेय के विविध कला नृत्य की प्रस्तुति शहरवासियो को देखने को मिलेगी। अनंता कत्थक के अलावा हिप हॉप. गरबा. भाँगड़ा. और तमाम वेस्टर्न डांस में पारंगत है।
पत्रकार साकेत पाण्डेय और दिव्या पाण्डेय सुपुत्री 6 जून 2008 को रायगढ़ में जन्म हुआ।
अनंता ने टिंकल स्टार स्कूल से लेकर कार्मेल स्कूल में अपने नृत्य कौशल का परिचय निरंतर देती रही। वे कार्मेल स्कूल कल्चरल ऐसोसिएशन की कैप्टन लगातार दूसरे साल भी बनी। विरले बच्चों को यह गौरव मिलता है। प्रथम गुरू स्वयं माता और पिता है।महज आठ वर्ष में रजवाड़ा होटल में आयोजित डांडिया नाइट्स में अनंता डांडिया क्वीन बनी। ट्रिनिटी होटल के विशिष्ट आयोजन में फिर से डांडिया क्वीन का खिताब अपने नाम किया। 2023 के चक्रधर समारोह में तीन प्रस्तुतियां देकर अपने नृत्य कौशल के हीरे की दमक से, दर्शकों एवं समीक्षकों को मुग्ध कर दिया। अनंता ने 20 सितम्बर 2020 महज पांच बच्चों से रामलीला मैदान में “भवप्रीता डांस जुम्बा एण्ड योगा एकेडमी की आधारशिला रखी। भाई आंजनेय के साथ जुड़कर इस एकेडमी को उन्होंने विस्तारित किया और आज 43 स्टुडेंट इस एकेडमी में दीक्षित हो रहे हैं। अनंता का शैक्षणिक अध्ययन भी निर्वाध जारी है और पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट बास्केट बाल और ताईक्वाडो में भी माहिर है।पिछले तीन वर्षों से रामलीला मैदान में अपने पिता साकेत पाण्डेय के साथ सात दिवसीय डांडिया नाइट्स का वे आयोजन कर रही हैं। पिछले वर्ष होटल पुष्पक में अग्र समाज के डांडिया प्रेमियों को, भाई आंजनेय के साथ गरबा का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।
वे प्रत्येक नवरात्रि में 200 से 250 बच्चों को गरबा डांडिया नृत्य प्रशिक्षण दे रही है। यह अनंता द्वारा गर्वीला गरबा का गौरव विस्तार ही है।
कथक तारिका अनंता ने प्रदेश सहित देश के अनंक मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दी है और विविध सम्मानों से नवाजी गई हैं। इनमें शामिल है। 2021 में कटक अनास नेशनल कथक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय.2022 में जयपुर नेशनल डांस कॉम्पीटिशन में ज्यूरी एवार्ड ए प्रथम….2023 में अहमदाबाद में कथक नृत्य प्रतियोगिता में सेकेंड प्राइज और हिपहॉप में फर्स्ट प्राइज विजेता रही। 2023 के मधुगुंजन समारोह के कथन नृत्य में भी अनंता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2024 में ही अनंता के कथक घुंघरूओं को नागपुर आर्यभट्ट सभागार में नृत्य विभूषण राष्ट्रीय एवार्ड से नवाजा गया।
THN 24चैनल ने अनंता को रायगढ़ कला रत्न एवार्ड से सम्मानित किया है। अभी तक सैकड़ो बच्चियों को अपने एकेडमी के माध्यम से सेल्फ डिफेन्स में पारंगत कर चुकी है।
रायगढ़ पुलिस परिवार के अनेक सांस्कृतिक आयोजनों में अनंता के पावरफुल प्रजेंटेशन को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.