June 23, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

निर्माणधिन एकलव्य विध्यालय का देख रेख करने आये कर्मचारियों के साथ जमकर हई मारपीट , थाने में मामला दर्ज

1 min read
Spread the love

निर्माणधिन एकलव्य विध्यालय का देख रेख करने आये कर्मचारियों के साथ जमकर हई मारपीट , थाने में मामला दर्ज
.. पत्थलगांव जशपुर जिले के फरसाबहार में निर्माणधिन एकलव्य विध्यालय का देख रेख करने आये कनष्ट्रक्शन कम्पनी के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की गई है । इस मामले में कर्मचारियों की शिकायत पर मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के विरुद्ध फरसाबहार थाने में मामला दर्ज किया गया है।
फरसाबहार थाना प्रभारी ने बताया कि फरसाबहार में एकलव्य विध्यालय का निर्माण चल रहा है उसी के कार्य को देखने कनष्ट्रक्शन कम्पनी के तकनीकी जानकार 11 सितंबर को फरसाबहार आये थे । तकनीकी जानकार विध्यालय का देख रेख कर ही रहे थे कि इसी दरम्यान एक गाड़ी में 3-4 लोग आए और कनष्ट्रक्शन कर्मचारियों को अचानक हमला कर दिया । मार पीट के दौरान कर्मचारियों के सिर भी फट गया और कुछ के हाथ पैर में भी गंभीर चोट लगे है ।उनका डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया है उसके बाद मारपीट करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है ।
थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट करने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है ना ही प्रार्थी  उन्हें पहचानते हैं । किस वजह से मारपीट हुई इसकी भी जांच की जा रही है।  
 आपको बता दें कि फरसाबहार में ग्रामीण  सोना खदान को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं । बीते दिनों फरसाबहार के  भगौरा में  नागपुर से मिट्टी परीक्षण करने आये खदान कम्पनी के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की गई ।इसके एक दिन पूर्व पश्चिम बंगाल से भी मिट्टी परीक्षण करने 2 युवतियों सहित 3 लोगो का दल तुरिया लगा पहुँचा था जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फरसाबहार थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया था ।उस दिन थाने में ग्रामीमो द्वारा घण्टों तक हंगामा किया गया । क्षेत्र के ग्रामीण हर बाहरी लोगो को संदेह की नजर से देख रहे हैं ।गोल्ड ब्लॉक के कर्मचारी होने के शक में क्षेत्र के ग्रामीण हर बाहरी लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं ।
बहरहाल एकलव्य स्कूल निर्माण के कनष्ट्रक्शन कम्पनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की वजह क्या थी और मारपीट करने वाले कौन थे पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.