April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

महिला सेल का जागरूकता अभियान: पुसौर के शासकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच और यातायात नियमों की दी जानकारी

Spread the love

महिला सेल का जागरूकता अभियान: पुसौर के शासकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच और यातायात नियमों की दी जानकारी

       *04 सिंतबर, रायगढ़* ।  एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर महिला और बालकों को विविध अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 04 सितंबर 2024 को महिला सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा द्वारा डीएसपी अनामिका जैन के मार्गदर्शन में थाना पुसौर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डूमरमुडा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया गया और उन्हें डेमो देकर सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी गई। इसके अलावा, यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई, ताकि बच्चे सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सकें और सही तरीके से यातायात के नियमों का पालन कर सकें। बच्चों को मोबाइल गेम के दुष्प्रभाव को बताया गया तथा शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया । इस जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापकगण और स्कूल स्टाफ भी मौजूद थे। महिला सेल की प्रधान आरक्षक मालती कंवर और महिला आरक्षक प्रीति यादव, इंदु एक्का ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, बल्कि उन्हें आत्म-सुरक्षा के प्रति सजग करने के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे इस प्रकार के जागरूकता अभियान जिले में बालकों और महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का स्पष्ट संदेश देते हैं।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.